Khagaria News: अमृत भारत स्टेशन योजना से स्टेशन निर्माण की गति धीमी, इस साल कार्य पूरा होने पर संशय

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: अमृत भारत स्टेशन योजना से स्टेशन निर्माण की गति धीमी, इस साल कार्य पूरा होने पर संशय अमृत भारत स्टेशन योजना से स्टेशन निर्माण की गति धीमी, इस साल कार्

Khagaria News: अमृत भारत स्टेशन योजना से स्टेशन निर्माण की गति धीमी, इस साल कार्य पूरा होने पर संशय

Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के तीन रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्माण का कार्य धीमी है। जिस तरह से निर्माण कार्य हो रहा है ऐसे में इस साल के आखिरी माह में कार्य पूरा होने पर भी संशय है। कार्य में लेटलतीफी का आलम यह है कि 18 माह में पूरा होने वाला कार्य तीन साल बाद भी महज 50 प्रतिशत तक ही हो सका है। उल्लेखनीय है कि जिले के खगड़िया, मानसी व महेशखंूट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्मर्मिाण कार्य का वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 के 6 अगस्त को पूरे तामझाम के साथ शिलान्यास किया था। जब निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य 18 माह रखा गया था। पर, निर्माण कार्य शुरू होने में ही एक तो देरी की गई। साथ ही कई जगहों पर पूर्व के नक्शा में संशोधन से भी पेंच फंसा। इसके बाद निर्माण कार्य जिले के तीनोंश्रेलवे स्टेशनों पर शुरू हुआ तो कार्य को गति से नहीं किया जा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य पूरा होने का टारगेट भी बढ़ता गया। वर्तमान में योजना के तहत पुनर्निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2026 रखा गया है। पर, जिस स्थिति में काम दिख रहा है वैसी स्थिति में अगले पांच माह में निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि खगड़िया में 34 करोड़, मानसी में 20.8 करोड़ व महेशखंूट रेलवे स्टेशन पर 5.98 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण चल रहा है। जिसमें नए भवन से लेकर शेड, एफओबी, लिफ्ट, फर्श निर्माण से लेकर उच्च कोटि की यात्री सुविधा की व्यवस्था की जानी है। खगड़िया रेलवे स्टेशन पर भवन निर्माण का कार्य ग्राउंड फ्लोर तक हुआ है। पहली मंजिल का पीलर का काम हुआ है। पर, इसके आगे का काम होना बचा ही है। वहीं स्टेशन पर शेड का निर्माण कार्य भी धीमी गति से हो रहा है। वहीं 12 मीटर चौड़ी एफओबी भी अभी चालू नहीं हो सका है। इसके अलावा लिफ्ट व स्वचालित लिफ्ट भी लगाने का काम शुरू नहीं किया गया गया है। इधर स्टेशन पर निर्माण कार्य से रेल यात्रियों को कई तरह की असुविधा की भी स्थिति बनी है। पर, कार्य में देरी से यह समस्या यात्रियों को अभी और झेलनी होगी। रेलवे के गति शक्ति विभाग के अधिकारी की मानें तो कार्य 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। कार्य को जल्द गति देकर तय लक्ष्य समय पर पूरा करने का प्रयास है。

स्टेशन पर उच्चकोटि की रेल यात्री सुविधा की करनी है व्यवस्था:

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया, मानसी व महेशखंूट रेलवे स्टेशन को उच्चकोटि की यात्री सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। वहीं भवन को भव्य रूप मिलेगा। इन तीनों स्टेशन पर कवर्डयुक्त शेड, फर्श पर टायलस, डिलक्स शौचालय, मॉडल विश्रामालय, स्वाचालित सीढ़ी, लिफ्ट, एफओबी आदि का भी सुविधा होनी है। वहीं रेलवे स्टेशन परिसर को सौंदर्य रुप में बनाया जाएगा। स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन को मल्टीपल इस्तेमाल के रूप में डेवलप भी करना है।

बनेगा मॉडल स्टेशन भवन:

स्टेशनों के मॉडल व सुविधा पर नजर डाले तो योजना के तहत खगड़िया, मानसी व महेशखंूट रेलवे स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकासित करने का भी प्रस्ताव है। स्टेशन की मेन भवन को भव्य बनाया जाएगा। साथ ही स्टेशन पर प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। विश्वस्तरीय व दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। यहां तक कि सुगम आवाजाही के लिए भी पर्याप्त स्थान रखा जाएगा। स्टेशन के दोनो तरफ से शहर के लोगों के लिए कनेक्टिविटी की भी व्यवस्था की जानी है। स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया भव्य तरीके से बनाया जाएगा। कवर शेड युक्त पर्याप्त ऊंचाई वाले प्लेटफार्म का प्रावधान किया गया है। वहीं रेल यात्रियों की बेहतर व सुखद अनुभव के लिए वेटिंग रुम, एग्जीक्यूटिव लाउंच, लिफ्ट, एस्कलैटर सहित अन्य सुविधा की भी व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन की भवन की भव्यता भी देखने लायक बनने वाली है। मानसी में तीन मंजिला भवन व चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। वही शहीद धन्ना-माधव को स्थानंातरिंत कर नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। जिसके स्मारक निर्माण का काम अभी चल रहा है। वही महेशखूंट में भी निर्माण की गति मंथर है।

खगड़िया में जल्द शुरू हो सकता है अतिरिक्त एफओबी

खगड़िया। निज प्रतिनिधि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तीनों स्टेशनों पर अतिरिक्त एफओबी बन रहा है। खगड़िया में 12 मीटर चौड़ी व मानसी व महेशखंूट में छह-छह मीटर चौड़ी एफओबी की सुविधा की जा रही है। इधर खगड़िया रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ी अतिरिक्त एफओबी का काम लगभग पूरा हो गया है। एफओबी के फर्श तैयार करने का काम हो रहा है। साथ ही एफओबी से लिफ्ट लगाने का काम करना है। इसके लिए लिफ्ट का सामान भी आ गया है। मानसी में भी छह मीटर चौड़ी अतिरिक्त एफओबी का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

फुट ओवरब्रिज का निर्माण गार्डर चढ़ाने के एक माह बाद भी ठप पड़ा हुआ है।

बोले संासद:

अमृत भारत स्टेशन केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके जल्द निर्माण को लेकर पहल की जा रही है। जिससे यात्रियों को जल्द इसकी सुविधा मिल सके।

राजेश वर्मा, सांसद, खगड़िया।

फोटो: 10

कैप्शन: खगड़िया रेलवे जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज。

फोटो: 3

कैप्शन: जिले के मानसी रेलवे जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन भवन।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्य कब शुरू हुआ?
पुनर्निर्माण कार्य का वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 के 6 अगस्त को पूरे तामझाम के साथ शिलान्यास किया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKhagaria News: अमृत भारत स्टेशन योजना से स्टेशन निर्माण की गति धीमी, इस साल कार्य पूरा होने पर संशय