धीमी गति से स्टेडियम का हो रहा निर्माण, समय पर पूरी होने पर संदेह
धीमी गति से स्टेडियम का हो रहा निर्माण, समय पर पूरी होने पर संदेह धीमी गति से स्टेडियम का हो रहा निर्माण, समय पर पूरी होने पर संदेह

बेलदौर। एक संवाददाता गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में बन रहे आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य की धीमी गति देख कर खेल प्रेमी इसके समयावधि के अदर पूरे होने पर संदेह उत्पन्न कर रहे हैं। स्टेडियम निर्माण के लिए बनाए गए डिजाईन से खेल प्रेमी निराश दिख रहे हैं। डिजाइन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कार्य एजेंसी के द्वारा कार्य को भी धीमी गति से अंजाम दिया जा रहा है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने की थी स्टेडियम निर्माण की घोषणा: सीएम ने खगड़िया जिला के प्रगति यात्रा के दौरान जनवरी 2025 में स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में पिछले वर्ष आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य की घोषणा की थी।
इसके निर्माण के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम को जिम्मेवारी दी गई। विभाग के द्वारा स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए लगभग बारह करोड़ एकसठ लाख रुपये की लागत से प्राक्कलन तैयार कर इसकी प्रशासनिक स्वीकृति देकर गत वर्ष 6 अगस्त से कार्य प्रारंभ करवाने का दावा किया गया। हालांकि जमीन पर कार्य की शुरूआत विधान सभा चुनाव के एक सप्ताह पहले किए जाने की बात बताई जा रही है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन जमीन पर कार्य करने के तौर-तरीकों को देख कर इसे निर्धारित अवधि में पूरा होने पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निर्माण कार्य में भी बरती गई है अनियमितताएं: आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए किए गए फाउंडेशन कार्य में भी अनियमितता बरतने की शिकायत खेल प्रेमी कर रहे हैं। खेल प्रेमियों के मुताबिक मानक गहराई से कम गहराई लेकर इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्माण कार्य में मानक अनुपात में सीमेंट का मिलावट नहीं किया गया है। निर्माण कार्य की तराई भी नियमित रूप से नहीं की जा रही है। इसके साथ ही निम्न कोटि का सीमेंट, मेटल बालू एवं जंग लगा छड़ प्रयोग किया जा रहा है, जो कि जांच का विषय बनता है। फुटबॉल खेल के लिए बनाया जा रहा है स्टेडियम: प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के खेल मैदान में जमीन कम होने के कारण केवल फुटबॉल के खेल के लिए ही यह मैदान उपयुक्त होगा, जबकि क्रिकेट का खेल इसमें संभव नहीं है। स्टेडियम निर्माण कार्य जारी होने के बाद से इस खेल मैदान में खेल गतिविधियां ठप हो गई। खेल गतिविधियां ठप हो जाने से खेल प्रेमी में निराशा का भाव उत्पन्न हो रहा है। बाउंड्री की उंचाई तीन फीट और करने कि की जा रही है मांग: खेलप्रेमी निर्माणाधीन स्टेडियम के बाऊण्ड्री की उंचाई तीन फीट और करने की मांग कर रहे हैं। खेल प्रेमियों के इस मांग पर विभाग ने गंभीरता भी दिखानी शुरू कर दी है। विभाग के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डिजाइन को रिवाइज करने की कोशिश तेज कर दी गई है। इस वजह से फाउंडेशन कार्य कर कार्य को धीमी गति से करवाया जा रहा है। बोले अधिकारी: स्टेडियम के डिजाइन रिवाइज को लेकर फाइल आगे बढ़ चुका है। जल्दी ही विभाग को रिवाइज्ड डिजाइन मिल जाने की संभावना है। संतोष कुमार, डीजीएम, भवन निर्माण निगम।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



