
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने शुभम
धर्मपुर बन्नी निवासी शुभम कुमार, जो भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं, ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने तीन वर्षों का प्रशिक्षण और एक वर्ष का विशेष उड़ान प्रशिक्षण प्राप्त किया। 13 दिसंबर को पासिंग आउट परेड में उन्हें औपचारिक कमीशन प्रदान किया गया। यह उनकी मेहनत और संकल्प का परिणाम है।
महेशखूंट। भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में धर्मपुर बन्नी निवासी धर्मेन्द्र किशोर पोद्दार के पुत्र शुभम कुमार ने चयन हुआ। फ्लाइंग ऑफिसर शुभम कुमार ने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा उत्तीर्ण की। चयन के उपरांत उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीन वर्षों का त्रि-सेवा प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहं उन्हें नेतृत्व, अनुशासन एवं सैन्य मूल्यों का गहन प्रशिक्षण दिया। स्नातक पास होने के बाद उन्होंने वायुसेना अकादमी दुंडीगल, हैदराबाद में प्रवेश लिया। जहाँ उन्होंने एक वर्ष का विशेष उड़ान एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने की योग्यता प्राप्त की।

वायुसेना अकादमी में 13 दिसंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान फ्लाइंग ऑफिसर शुभम कुमार को औपचारिक रूप से कमीशन प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। नव-नियुक्त अधिकारी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने उनके पूरे सफर में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। परिजनों ने बताया कि फ्लाइंग ऑफिसर शुभम कुमार अब देश की सेवा के लिए पूर्णत: तत्पर हैं और भारतीय वायुसेना की गौरवशाली, परंपरा को साहस, निष्ठा और सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


