Khagaria News: बदमाशों ने पहले पूछा नाम फिर गोली मार दी

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में ज्वालापुर चौक पर बाइक पर आए दो बदमाशों ने जंगल पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में उनका पांच साल का बेटा भी साक्षी बना। मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनके पीछे चार बेटियाँ और एक बेटा है। इस हत्या के पीछे कई पिछले घटनाओं का भी जिक्र है।

Khagaria News: बदमाशों ने पहले पूछा नाम फिर गोली मार दी

Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के अलौली थाना क्षेत्र के ज्वालापुर चौक पर बदमाशों के दुस्साहस से हर कोई हतप्रभ हैं। बताया जाता है कि सुबह के लगभग आठ बजे एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे और जंगली पटेल से नाम पूछकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत की नींद सुला दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो बताते हैं कि जंगली पटेल शुक्रवार की सुबह अपने घर से फुलतौड़ा गए और वहां से अपने परिवार के लिए झींगा की सब्जी खरीदकर लाया और उसके बाद अपनी चार बेटियों व मासूम बेटे को लेकर ज्वालापुर चौक पहुंचा।वहां पर बिस्कुट दिलाने के बाद टेंपो पर बैठाकर उसे घर भेजने की प्रक्रिया अपना रहा था कि इसी बीच बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। यानि अपने पिता के मौत का साक्षी उसका पांच मासूम बच्चा भी बना। बताया जा रहा है कि वहां पर खड़ा एक युवक ने जब बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का विरोध किया तो हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से बदमाश पूर्वी बांध के रास्ते सीधे औरा घाट की ओर भाग गए.

मृतक जंगली पटेल का काम

स्टैंड किरानी का काम करता था मृतक जंगली पटेल: जंगली पटेल अपने परिवार के परंपरागत कार्यों को आगे बढ़ा रहा था। वह ज्वालापुर चौक पर से खुलने वाले वाहनों के लिए स्टैंड किराने का काम करता था। हालांकि मौत का क्या कारण यह फिलहाल स्पष्ट नहीं बता रहा है।

पिछली घटनाएँ

कई माह पहले एक बच्चे के मौत को लेकर भी है चर्चा: स्थानीय लोगों ने बताया कि कई माह पूर्व क्रिकेट खेलने के दौरान एक बच्चे को गंभीर चोटें लगी थी। जिसके बाद बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज है और मृतक जंगली पटेल का भतीजा जेल में भी है। परिजनों व अन्य लोगों की मानें तो बताते हैं कि उस केस में भी जंगली पटेल कोर्ट कचहरी व अन्य कार्य निबटाने का काम करता था। लोग हत्या को उस एंगल से भी जोड़ रहे हैं।

परिवार की चिंता

चार बेटी व एक पुत्र के सिर से उठ गया पिता का साया: अपने तीन भाईयों में मंझला भाईजंगली पटेल पैसा कमाने के लिए लगातार विभिन्न प्रकार के कार्य करते थे। स्वभाव से मिलनसार जंगली को किसी से दुश्मनी होने की बात स्थानीय लोग नहीं कह रहे हेैं। इसके बाद भी बेरहमी से आखिर क्यों और किसने हत्या की? इसका अब तक किसी को पता नहीं है। हालांकि पुलिस विभिन्न मामलों पर लगातार जांच कर रही है और बदमाशों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न बिन्दुओं पर जांच करते हुए छापेमारी कर रही है। परिजनों की मानें तो बताते हैं कि मृतक को छोटी-छोटी चार बेटियां एवं एक बेटा है। अब पत्नी व उसके मासूम बच्चों का परवरिश कौन करेगा? इसकी चिंता सता रही है。

गमगीन माहौल

परिजनों के कारुण कं्रदन से गमगीन हुआ माहौल: घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक मृतक के परिजनों के कारुण कं्रदन से पूरा इलाका गमगीन हो गया। हर कोई युवक के हत्या से सदमे में है।

FAQs

जंगली पटेल की हत्या किस स्थान पर हुई?
जंगली पटेल की हत्या खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के ज्वालापुर चौक पर हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: बदमाशों ने पहले पूछा नाम फिर गोली मार दी