Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsShahnawaz Hussain Criticizes Mahagathbandhan Praises Nitish Kumar s Governance in Bihar
 महागठबंधन एक दूसरे को हैं निबटाने में : शाहनवाज हुसैन

महागठबंधन एक दूसरे को हैं निबटाने में : शाहनवाज हुसैन

संक्षेप:

बेलदौर । एक संवाददाता विधानसभा के कोशी उच्च विद्यालय के खेल मैदान पहुंचे पूर्व

Nov 05, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

बेलदौर । एक संवाददाता विधानसभा के कोशी उच्च विद्यालय के खेल मैदान पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि महागठबंधन कंफ्यूज है। वे एक दूसरे को ही निबटाने में लगे हैं। मुकेश सहनी के नाव में छेद हो गया है। नाव डूबने वाली है। वही कहा कि कर्पूरी ठाकुर के बाद कोई सादगी से रहता है तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। उन्होने अपने परिवार के किसी व्यकि को कुछ नहीं बनाया। बिहार के 14 करोड़ लोग मुख्यमंत्री का परिवार है। पहले बिहार में सड़क व बिजली नहीं थी। नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री देने का काम किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा बिहार में इस बार माई समीकरण टूट गया। महागठबंधन ने 14 प्रतिशत वाले यादव समाज को 55 व 18 प्रतिशत वाले 13 मुस्लिम को प्रत्याशी बनाया है। शाहनवाज हुसैन ने बेलदौर विधानसभा स्थित चौथम प्रखंड के करुआमोड़ के प्रसिद्ध पेडे़ का भी जिक्र किए। उन्होंने बताया कि यहां का पेड़ा मुझे बहुत पसंद है। मैं जब भी यहां आता हूं करुआमोड़ का पेड़ा जरूर खाता हूं। साथ में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवहर संसद लवली आनंद भी थी। मंच का संचालन बैजनाथ सिंह ने किया मौके पर चौथम प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, पुर्वी बोरने की मुखिया काजल कुमारी, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पप्पू शाह और प्रिंस कुमार, लोजपा आर की प्रखंड अध्यक्ष अंजू सिंह, लोजपा के वरिष्ठ नेता गौतम पासवान, जेडीयू नेता प्रकाश कुशवाहा, सुनील भगत, मुकेश शाह सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।