जिले में गर्मी से खासे व्याकुल रहे लोग, देह जला देने वाली रही दिनभर धूप
जिले में गर्मी से खासे व्याकुल रहे लोग, देह जला देने वाली रही दिनभर धूप जिले में गर्मी से खासे व्याकुल रहे लोग, देह जला देने वाली रही दिनभर धूप

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार को धूप का कड़ा असर रहने से खासा गर्मी महसूस हुई। जिससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। वही पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले मंगलवार को उमसभरी गर्मी रहा था। हालांकि शाम में तेज हवा के साथ हल्की बारिश से राहत हुई थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को खासा गर्मी रहा था। अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भीषण गर्मी महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। इसके बाद तेज धूप से उमस रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार को तेज धूप से काफी उमस रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी.
जिले में आज आसमान में रहेगा हल्का बादल
जिले में 11 व अगले 12 जून को आसामन में हल्का बादल रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। वहीं 13 जून को अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इधर 14 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। वहीं 15 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। जबकि 16 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। इधर 17 से आगामी 19 जून तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं बीच-बीच में आसामान में बादल रहने की संभावना भी है.
जिले में बारिश की बनी है संभावना
जिले में 12 व 13 जून को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 14 जून तक जारी पूर्वानुमान में अधिकांश समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जता रखी है। विशेष रूप से 12 व 13 जून के दौरान ऐसी मौसमीय गतिविधियों के रहने की अधिक संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जो सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि में पूरबा हवा औसतन 15 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


