कोहरे के असर से ट्रेनों का विलंब से हो रहा है परिचालन, यात्री परेशान
खगड़िया में कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में काफी देरी हो रही है। कई ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में अचानक ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर खासा पड़ने लगा है। आलम यह है कि लम्बी दूरी की ट्रेनों सहित लोकल ट्रेनें भी देरी से पहंुच रही हैं। कई ट्रेनें तो घंटों लेट हो रही हैं। सोमवार की सुबह तक कोहरा छाये रहने से कई ट्रेनें काफी देरी से खगड़िया पहंुची। जिसमें 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से चली। 15946 डिब्रूगढ़-मुम्बई एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से चल रही थी। वही15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटे विलंब से चल रही थी। साथ ही 05243 सहरसा-समस्तीपुर मेमू स्पेशल पौने घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 14012 अप आनंदविहार-राधिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने घंटे लेट चल रही थी। वही 12519 डाउन मुम्बई-अगरतला सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से चली। इसके अलावा 15910 डाउन लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी। इधर कई ट्रेनें रद्द रही। जिससे रेल यात्री परेशान रहे।
सर्द हवा से वातावरण में दिनभर रहा ठिठुरन: सोमवार को दोपहर तक आसमान में बादल छाया रहा। देर सुबह तक कोहरा के साथ ओस गिर रहा था। सर्द पछुआ हवा से वातावरण में कनकनी का खूब अनुभव हो रहा था। देर दोपहर बाद हल्की धूप निकली थी। पर, सर्द हवा चलते रहने से मौसम में ठिठुरन जैसी स्थिति रही। देर दोपहर तक आसमान में बादल छाये रहने से ठंड का असर बढ़ा रहा। शाम में भी कनकनी खूब महसूस हुई। अहले सुबह से ही तेज हवा चलने से तापमान में खासा गिरावट दर्ज की गई। जिससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रही। वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रही। सुबह में भी खासा सर्द मौसम रहा था। इधर सुबह साढ़े नौ बजे तक ओस गिर रही थी। आसमान में बादल रहने से धूप नहीं निकली थी। दोपहर तक ऐसा ही मौसम बना रहा था। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे हल्की धूप निकली थी। पर, धूप में असर नहीं थी।
मौसम में कनकनी से अलाव की बढ़ी मंाग : पिछले तीन चार दिनों से तापमान चढ़ा रहा था। पर, सोमवार को अचानक से पारा लूढ़क गया। जिससे सर्दी का खासा महसूस होने लगा है। वहीं लोगों को अब अलाव की जरूरत भी हो रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को कनकनी का असर खूब हो रहा था। लोग सुबह में भी खूब गर्म कपड़ा पहनकर ही निकले थे। दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहने रहे। जबकि एक दिन पहले रविवार को दिन में धूप में बिना गर्म कपड़े के भी निकले थे। अचानक से मौसम में खासा नरमी से अब ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद लगने लगी है।
सर्दी बढ़ने से कपड़ों की दुकानों में बढ़ी भीड़: सर्दी का असर अचानक से बढ़ने से सोमवार से कपड़ों की दुकानों गर्मी होने लगी है। सुबह से ही खूब कनकनी हो रही थी। लोगों को गर्म कपड़े के साथ टोपी लगानी पड़ी। खासकर बाइक चालकों को सर्द हवा में काफी परेशानी हो रही थी। वहीं ओस गिरने से भी सर्दी का असर खूब महसूस हो रहा था। पिछलेे एक सप्ताह से मौसम साफ हो रहा था। जिससे गर्म कपड़ों की डिमांड में गिरावट देखी जा रही है। पर, अब ठंड के अचानक से बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।