Khagaria News: जिले के बारुण गांव के पास बढ़ा कटाव का खतरा, सहमे लोग

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: पेज चार की लीड:जिले के बारुण गांव के पास बढ़ा कटाव का खतरा, सहमे लोगजिले के बारुण गांव के पास बढ़ा कटाव का खतरा, सहमे लोगजिले के बारुण गांव के पास बढ़ा क

Khagaria News: जिले के बारुण गांव के पास बढ़ा कटाव का खतरा, सहमे लोग

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता कोसी नदी के बढ़ते-घटते जलस्तर के कारण कोसी किनारों पर भीषण कटाव शुरू हो गया है। इतमादी पंचायत के बारुण गांव के निकट जमींदारी बांध से कटाव केवल 50 मीटर की दूरी पर रह गई है। समय रहते अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो बांध को कभी भी कोसी नदी में विलीन हो सकती है। कोसी नदी के तेज बहाव लगातार मिट्टी काट रहा है, जिससे बांध के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव के आक्रमकता को देखकर जिला प्रशासन के निर्देश पर विभागीय स्तर पर गुरुवार से कटाव निरोधी (एंटी-रोजन) कार्य शुरू करवाया गया है। इसके बावजूद भी ग्रामीणों में इसे लेकर भारी असंतोष है।

कटाव निरोधी कार्य

कटाव स्थल पर मां परमेश्वरी कंस्ट्रक्शन और अमित कुमार नामक एजेंसियों को 20-20 मीटर में नायलॉन क्रेट और 35-35 मीटर में बंबू रोल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नायलॉन क्रेट में मिट्टी भरकर गहराई में डालने के बजाय नदी के उथले किनारे पर ही खानापूर्ति की जा रही है। इसका नतीजा यह है निकल रहा है कि गहराई में हो रहे कटाव के कारण सैकड़ों मिट्टी से भरी बोरियां नदी में बहती चली जा रही हैं और एंकर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सुस्त और घटिया कार्य बांध को बचाने के लिए पूरी तरह नाकाफी साबित हो रही है।

क्षतिग्रस्त एंकर का प्रयास

क्षतिग्रस्त एंकर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति के बारे में विभाग के वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलते ही आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नवनीत दास, कनीय अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-टू, बेलदौर।

FAQs

कहाँ पर कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कटाव हो रहा है?
कोसी नदी के किनारों पर, खासकर इतमादी पंचायत के बारुण गांव के निकट।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: जिले के बारुण गांव के पास बढ़ा कटाव का खतरा, सहमे लोग