Khagaria News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, चालक वाहन सहित फरार
Khagaria News: खगड़िया: चौथम थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक की पहचान 25 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khagaria News: खगड़िया : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, चालक वाहन सहित फरार रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट : चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र में जवाहरनगर और लगमा के बीच शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कॉर्पियो सहित चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना का विवरण
घायल युवक की पहचान स्थानीय भिड़िया गाँव निवासी 25 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रेम कुमार अपने गाँव भिड़िया से खाना लेकर जीजा को देने के लिए लगमा गाँव जा रहे थे। इसी दौरान जवाहरनगर और लगमा गाँव के बीच तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दी। टक्कर लगने के बाद प्रेम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।
पुलिस की कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक हादसे के बाद बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। फोटो: कैप्शन : शनिवार को चौथम थानां क्षेत्र के जवाहरनगर व लगमा गाँव के बीच स्कॉर्पियो के धक्के से घायल होने की घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़।


