बेहतर शिक्षा से ही समाज का होता है निर्माण: विधायक
बेहतर शिक्षा से ही समाज का होता है निर्माण: विधायक बेहतर शिक्षा से ही समाज का होता है निर्माण: विधायक बेहतर शिक्षा से ही समाज का होता है निर्माण: विधायक

खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर स्थित एस.बी. मेमोरियल स्कूल में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल प्रकाशन के साथ बच्चों के बीच प्रगति पत्र वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में बेहतर करने वाले स्टूडेंटस को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल एवं विद्यालय के निदेशक प्रभाकर प्रभात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना एवं स्वागत गान की प्रस्तुति हुई। इस दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षा ही मात्र एक ऐसा साधन है जिसे ग्रहण कर हम दुनिया को जीत सकते हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में एसबी मेमोरियल स्कूल की भूमिका प्रशंसनीय है।
इस विद्यालय के निदेशक प्रभाकर प्रभात जी के निर्देशन में यहां के बच्चे अनुशासित रहकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं,जिसका लाभ स्थानीय अभिभावकों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि ईमानदारी से अपने पढ़ाई पर फोकस करेंगे, तो निश्चित ही सफलता उनके कदमों को चुमेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नेक्टर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा इस विद्यालय के निदेशक महोदय के नेतृत्व में छात्र व छात्राएं न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, बल्कि जीवन के विविध आयामों में बेहतर मुकाम हासिल करते हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण मैं खुद हूं। मैं भी इनके निर्देशन में इनके द्वारा संचालित पूर्व के विद्यालय अनुपम शिक्षा निकेतन में अध्ययन किया हूं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को कंप्यूटर के विशिष्ट ज्ञान की आवश्यकता पर जोर देते हुए एआई का ज्ञान कराने का सलाह दिया तथा समस्त छात्र व छात्राओं को आज के दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के निदेशक श्री प्रभात ने आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं बूके देकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्थानीय अभिभावकों के स्नेह एवं सहयोग के बदौलत अल्प अवधि में ही यह विद्यालय जिले में एक ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान के रूप में जाना जाता है, जिसके लिए हम अभिभावकों का आभार प्रकट करते हैं। अल्प संसाधन के साथ प्रारंभ होने वाला यह विद्यालय आज खगड़िया में सारे एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर है, जो गर्व का विषय है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय का अपना वेबसाइट लांच किया गया। जिसके माध्यम से अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों की गतिविधि, उनके प्रगति, उनकी उपस्थिति आदि की जानकारी लेते रहेंगे। नर्सरी से कक्षा नवम तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसलाफजाई किया गया। कक्षा में अधिकतम उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को भी विद्यालय निदेशक श्री प्रभात द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका जयंती माला ने तथा धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर अमन आनंद ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


