बच्चों को मोबाइल से दूर रहने एवं गलत संगति से बचने की जरूरत: एसपी
बच्चों को मोबाइल से दूर रहने एवं गलत संगति से बचने की जरूरत: एसपी बच्चों को मोबाइल से दूर रहने एवं गलत संगति से बचने की जरूरत: एसपी

खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर के राजेंद्रनगर स्थित एसबी. मेमोरियल स्कूल का 19वां वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसपी राकेश कुमार, डीपीओ स्थापना श्रीशिवम एवं सर्जन डॉ प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से तमसो मा ज्योतिर्गमय के उद्घोष के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् विद्यालय की छात्रा परिधि, सृष्टि, परिधि कुमारी, रिया एवं गीतांजलि के द्वारा गणेश वंदना के साथ भाव नृत्य से कार्यक्रम का आगाज हुआ। आगतअतिथियों का स्वागत वर्ग अष्टम की छात्रा सर्वज्ञा श्री एवं अनुष्का के द्वारा स्वागत गान के साथ भाव नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम में एसपी राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में माता-पिता एवं शिक्षकों की भूमिका अहम होती है।
यह तीनों यदि बच्चों को किसी गलती पर डांटते फटकारते हैं तो उसमें सुखद भविष्य निहित होता है। उन्होंने मोबाइल से दूर रहने एवं गलत संगति से बचने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बच्चे जितना अधिक फोकस पढ़ाई पर करेंगे, भविष्य उतना ही बेहतर और उज्ज्वल होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीपीओ स्थापना श्रीशिवम,सर्जन डॉ प्रेम कुमार, विद्यालय के निदेशक प्रभाकर प्रभात, इंजीनियर अमन आनंद, श्रीमती रेणुका झा, डेजी रानी,रेखा कुमारी आदि थीं। फोटो : 4 कैप्शन: शनिवार को एस बी मेमोरियल स्कूल में कार्यक्रम का उदघाटन करते एसपी व अन्य। बॉटम: जनता दरबार में 13 मामले दर्ज, सात का हुआ निष्पादन गोगरी प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन में आयोजित हुआ जनता दरबार सीओ ने सुनी जनता दरबार में आए लोगों की फरियाद गोगरी,एक संवाददाता गोगरी प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन में आयोजित जनता दरबार मे शनिवार को जमीन से संबंधित मामले की सुनवाई के बाद सीओ दीपक कुमार, राजस्व अधिकारी सुजीत कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सात मामले का शनिवार को निष्पादन किया। आयोजित जनता दरबार मे जमीन विवाद के 13 मामले दर्ज हुए जिसमे उपस्थित अधिकारी ने दोनो पक्षो की दलीलें सुनकर और जमीन से संबंधित साक्ष्य के आधार पर सात मामले का निष्पादन किया। जनता दरबार में उपस्थित अधिकारी ने दोनो पक्षो के आवश्यक कागजातों का अवलोकन कर रहे थे।बताया गया कि जनता दरबार मे 13 मामले आए। जिसमे सातनए मामले का निष्पादन किया। कुछ पुराने मामले की सुनवाई की गई। नए मामले में द्वितीय पक्ष को नोटिस भेजकर अगले शनिवार की जनता दरबार मे जमीन संबंधी आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा गया। जबकि पुराने मामले की सुनवाई कर निष्पादन किया गया। इधर सीओ दीपक कुमार ने बताया कि हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीन संबंधी मामले की सुनवाई की जा रही है। आपसी सहमति से मामले का समझौता कराकर निष्पादन किया जाता है। मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। फोटो- 15 कैप्शन: गोगरी ट्रायसम भवन में आयोजित जनता दरबार मे शिकायत का निष्पादन करते सीओ दीपक कुमार। बॉक्स: चौथम: जनता दरबार में 25 मामले की हुई सुनवाई चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 25 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें 23 पुराने तथा 2 नए मामले शामिल थे। जनता दरबार के दौरान दोनों पक्षों की सहमति से अधिकारियों द्वारा कुल 22 मामलों का निष्पादन किया गया। निष्पादित मामलों में 21 पुराने और एक नया मामला शामिल है। जबकि शेष मामलों पर आगे की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई। इस अवसर पर अंचल अधिकारी रविराज तथा एसआई सिन्टू कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। फोटो : 21 कैप्शन: जिले के चौथम अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार में सुनवाई करते सीओ। सपहा ढाला में गोपालपुर विधायक का भव्य स्वागत जनसमस्याओं को लेकर हुई अहम चर्चा विधायक ने लोगों को क्षेत्र की समस्याओं को विभागों तक पहुंचाने का दिया आश्वासन चौथम। एक प्रतिनिधि भागलपुर जिले के गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल शनिवार की शाम करीब चार बजे गोगरी प्रखंड के एनएच-31 स्थित सपहा ढाला पहुंचे। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह ट्रक एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान स्थानीय जनसमस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया गया। खासकर के ट्रक मालिकों की समस्या से अवगत कराया गया। विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर ट्रक एसोशियसन संघ के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह, भागलपुर जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जेडीयू नेता गणेश पटेल, लोजपा नेता रामप्रीत कुमार एवं मोहन सिंह आदि मौजूद थे। फोटो: 9 कैप्शन: शनिवार को गोपालपुर विधायक का स्वागत करते ट्रक एसोसिएशन। बीपी मंडल पुल से युवती ने लगाई छलांग, लापता जिले के बेलदौर थानां क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुई घटना सूचना पर खोजबीन के लिए पहुंची एसडीआरएफ की टीम खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के उसराहा बीपी मंडल पुल से एक युवती ने कोसी नदी में छलांग दी। घटना के समय से वह नदी में लापता है। कोसी नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा की पहचान जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनी नगर निवासी ओम चौधरी की बेटी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। नेहा कुमारी दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के बाद उसकी तलाश स्थानीय लोगों के सहयोग से गोताखोर एवं नाविकों के द्वारा शुरू की गई। वही सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लापता युवती की पहचान करने की हरसंभव कोशिश शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय पुल से खाली ड्रम लेकर गुजर रहे दूध कारोबारी ने उसे कूदते देख तत्काल बचाव के लिए कोसी नदी में अपने खाली ड्रम को फेंका, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद से ही पिता ओम चौधरी और मां जूली देवी का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि छात्रा को पिता ने डांटा था। वही मोबाइल फोन चलाने से रोका था। जिससे गुस्सायी छात्रा शनिवार की सुबह घर से निकली और डुमरी पुल पर जाकर कोसी नदी में छलांग लगा दी। बता दें कि इन दिनों डुमरी पुल आत्महत्या करने का सॉफ्ट जोन बन गया है। लगातार कई लोग डुमरी पुल से कूदकर अपनी जान दे रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इधर बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लापता युवती का पुल पर चप्पल मिला है। खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाई गई है। पर, पता नहंी चल सका है। फोटो: 16 कैप्शन: बेलदौर: शनिवार को बीपी मंडल पर घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


