Sanskrit Week Launched at DAV Public School Maheshkhunt डीएवी में संस्कृत सप्ताह का किया गया शुरुआर्त, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSanskrit Week Launched at DAV Public School Maheshkhunt

डीएवी में संस्कृत सप्ताह का किया गया शुरुआर्त

डीएवी में संस्कृत सप्ताह का किया गया शुरुआर्तडीएवी में संस्कृत सप्ताह का किया गया शुरुआर्तडीएवी में संस्कृत सप्ताह का किया गया शुरुआर्तडीएवी में संस्क

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 5 Aug 2025 03:39 AM
share Share
Follow Us on
डीएवी में संस्कृत सप्ताह का किया गया शुरुआर्त

खगड़िया। नगर संवाददाता। डी ए वी पब्लिक स्कूल महेशखंूट में सोमवार को संस्कृत सप्ताह की शुरुआत की गई। जिसकी शुरुआत संस्कृत प्रदर्शनी से की गई। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्राचीन पांडुलिपियाँ, श्लोक-पाठ, पोस्टर, चार्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य हिमांशु नारायण द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की जड़ है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के पठन-पाठन हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदर्शनी को सराहा।

संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ जैसे श्लोक गायन, नाटक, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं वैदिक हवन आयोजित की जाएंगी। विद्यालय के संस्कृत शिक्षकों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि एवं गर्व की भावना विकसित होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।