ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामात्र 20 मत से समसपुर के मुखिया हुए विजयी

मात्र 20 मत से समसपुर के मुखिया हुए विजयी

समसपुर पंचायत से मणिलाल प्रसाद ने मुखिया पद पर सिर्फ बीस मतों से विजयी होकर कब्जा जमाया है। उन्हें सर्वाधिक 1102 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान...

मात्र 20 मत से समसपुर के मुखिया हुए विजयी
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSat, 23 Oct 2021 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

खगडि़या | नगर संवाददाता

समसपुर पंचायत से मणिलाल प्रसाद ने मुखिया पद पर सिर्फ बीस मतों से विजयी होकर कब्जा जमाया है। उन्हें सर्वाधिक 1102 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर सुमन कुमार सुमन 1080 मत मिला। वहीं कुणाल चौधरी को 154 मत, दिलनवाज रागी को 85, पूनम देवी को 577 मत, राजेश कुमार को 727, राज किशोर राज को 327 मत मिले। वहीं गोगरी पंचायत से रीता देवी ने 1505 मत लाया। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी शांति देवी 1484 मत प्राप्त कर सके। निर्वतमान मुखिया शांति देवी 21 मतों से चुनाव हार गई। वहीं पकरैल के मुखिया पद पर अरुण कुमार ने बाजी मारी। अरुण कुमार को सर्वाधिक 2890 मत प्राप्त हुए।

जबकि दूसरे स्थान पर रहे अमित कुमार को 1189 मत मिले। वही मो.जिब्राइल को 1032, रामकिशुन मंडल को 340, आशा देवी को 98, चंद्रदेव साह को 194 मत मिले वही बौरना पंचायत के मुखिया पद पर यासमीन ने एक बार फिर कब्जा जमाया है। उन्हें 2168 मत मिले। जबकि अंजू देवी को मात्र 1608 मत ही प्राप्त हो सका। वहीं कोयला पंचायत से मीनू कुमारी विजयी रही।उन्होंने 1611मत मिले तो दूसर स्थान पर रही जानकारी देवी को 1542 मत मिले। गौछारी पंचायत के शंभू कुमार मात्र 636 मत लाकर विजयी रहे। वहीं महेश्वर प्रसाद को 466 मत मिला। पौरा से पिंकी देवी 1950 मत लाकर विजयी रहे। वहीं सुप्रिया कुमारी को 814 मत मिले। मैरा पंचायत से सुर्यनारायण मंडल 1242 मत लाकर विजयी रहे। अमरजीत कुमार को मात्र 1057 मत मिला। बलतारा पंचायत से मृत्युंजय प्रसाद सिंह 1439 मत लाकर दोबारा विजयी रहे। वहीं अन्नु प्रिया को मात्र 1399 मत मिले।

मदारपुर से पूजा चौधरी दोबारा मुखिया बनी। उन्हें 850 मत मिला तो उनके निकटतम प्रत्याशी उषा देवी को मात्र 748 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें