नागरिक शिष्टाचार के नियमों का करें पालन: आरएसएस
महेशखूंट और परबत्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने हिंदू समाज को संघ की उपलब्धियों के बारे में बताया और सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, और स्वदेशी जीवन शैली पर जागरूक किया। अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा।

महेशखूंट। बन्नी पंचायत के बाबू बगीचा, नवटोलिया तथा इंग्लिश बन्नी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वां वर्ष पुरा होने पर स्वयंसेवकों के द्वारा घर-घर व्यापक संपर्क अभियान अंतिम दिन रविवार को चलाया गया। स्वयंसेवक घर-घर जाकर एक पत्रक और साहित्य देकर संक्षिप्त में वर्णन करके हिंदू समाज के बीच संघ के कार्यों की उपलब्धि बतायी। संघ के खंड सह संयोजक अंजन कुमार के द्वारा हिंदू समाज से पांच परिवर्तन विषय पर भी चर्चा की गई। प्रचारक ने कहा कि राष्ट्र की नि::स्वार्थ भाव से सेवा करने बाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। यह संघ राष्ट्रीय हित में हमेशा काम कर रही हैं।
आरएसएस खंड संयोजक आनंद अनुराग ने कहा कि सामाजिक समरसता के द्वारा भेदभाव को दूर करना तथा कुटुंब प्रबोधन द्वारा परिवार में एक साथ रहना चाहिए। भजन भोजन तथा मंदिर में पूरा परिवार एक साथ जाना चाहिए ।स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। सिंगल युज प्लास्टिक को अपने से दूर करें। नागरिक शिष्टाचार नियमों का पालन करें। जिससे समाज में व्यापक रूप से परिवर्तन हो। वही गंगा समग्र जिला संयोजक गणेश प्रजापति ने कहा कि यह अभियान आगामी 14 दिसंबर तक चला। जिसमें हिंदू समाज के बीच संघ के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर स्वयंसेवक अविराज कुमार, अंकित कुमार, प्रभाकर कुमार आदि मौजूद थे। स्वयंसेवकों ने समाज के हर वर्ग से संपर्क कर संघ के विचारों की दी जानकारी परबत्ता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत परबत्ता में हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने समाज के हर वर्ग से संपर्क कर संघ के विचारों, गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका की जानकारी दी। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य बोध जैसे विषयों पर जागरूक किया। संघ के खगड़िया जिला प्रचारक मुकेश ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संघ के कार्यों को पहुंचाना और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयंसेवकों का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि इस तरह के अभियानों से समाज में जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। इस मौके पर प्रवीण, कृष्णकांत, राहुल, गुलशन, मोहित, सज्जन, सोनू, प्रमोद, गोपाल, मनीष, अमीर, कुणाल सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



