Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsRice Procurement Begins in Khagaria Farmers Face Cash Credit Issues
जिले में धान की खरीदारी हुई शुरू, किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

जिले में धान की खरीदारी हुई शुरू, किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

संक्षेप:

ोज तीन की लीड:::जिले में धान की खरीदारी हुई शुरू, किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरीजिले में धान की खरीदारी हुई शुरू, किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्

Nov 17, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया, नगर संवाददाता विभाग द्वारा जिले में धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। हालांकि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को जिले के दो पैक्सों में दो किसानों से 5.60 एमटी धान की खरीदारी की गई है। दूसरे दिन रविवार को धान की खरीदारी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वर्त्तमान में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 66 पैक्सों व दो व्यापार मंडल को धान की खरीदारी करने की स्वीकृति दी गई है। बताया जा रहा है कि एसएफसी द्वारा सीएमआर की राशि नहीं देने के कारण कई पैक्सों को कैश क्रेडिट नहीं हो पाया। जिसके कारण कुछ पैक्स को अब तक धान अधिप्राप्ति करने की अनुमति नहीं मिल पाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं कृषि विभाग से भी धान के उत्पादन की रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित हो सके। बताया जा रहा है कि पैक्सों को रैयत एवं बटाईदार किसान भी धान की बिक्री कर सकते हैं। किन-किन पैक्सों ने की धान की खरीदारी : जिले के 66 पैक्सों व दो व्यापार मंडल द्वारा धान की खरीदारी करने की स्वीकृति मिली है। पहले दिन अलौली प्रखंड के भिखारी घाट पैक्स में एक किसान ने 3.50 एमटी एवं गोगरी प्रखंड के बलतारा पैक्स में एक किसान ने 2.10 एमटी धान की बिक्री की है। बताया जा रहा है कि जिले के 80 से 82 पैक्सों के द्वारा धान की खरीदारी प्रति वर्ष की जाती है। सरकारी स्तर पर 2389 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान की खरीदारी: सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी 2389 रूपए प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि ए ग्रेड के धान की कीमत बीस रूपए अधिक मिलेगी। धान अधिप्राप्ति आगामी 28 फरवरी तक की जानी है। वहीं किसानों को धान की बिक्री करने के लिए पहले ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। बोले अधिकारी: जिले में धान अधिप्राप्ति शुरु हो गई है। अब तक 66 पैक्सों व दो व्यापार मंडल को धान की खरीदारी करने क ी स्वीकृति मिली है। पूरी पारदर्शिता के साथ धान का क्रय किसानों से करने के आदेश दिए गए है। धान अधिप्राप्ति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। सुदर्शन राम, डीसीओ, खगड़िया। बॉक्स: महज 17 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसान बेच रहे हैं धान खगड़िया, नगर संवाददाता इस बार धान की कटनी देर से हुई है। रबी की बुआई करने में भी देरी हो रही है। वहीं धान कटनी होने के साथ ही किसान अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने-अपने धान की बिक्री करनी शुरू कर दी है, लेकिन महाजनों के पास धान की बिक्री करने पर अच्छी कीमत नहंी मिल पा रही है। किसानों ने बताया कि जरूरत है। इसलिए 17 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से ही धान की बिक्री कर रहे हैं। हालांकि इससे किसानों को एक फायदा हो रहा है कि वे लोग अपने खेतों पर ही धान की बिक्री कर रहे हैं। इससे किसानों को धान घर लेने के समस्या से मुक्ति मिल रही है। वहीं किसानों की मानें तो बताते हैं कि पैक्सों को धान की बिक्री करने पर अधिक फायदा नहीं है। क्योंकि पैक्सों के क्रय केन्द्र तक धान पहुंचाना, एवं उसमें होने वाले खर्च के साथ साथ सरक ारी प्रक्रियाएं परेशान करती है। ऐसे में किसानों ने अपने जरूरतों व सुविधा को देखते हुए अपने धान को महाजनों के यहां ही बिक्री करना शुरू कर दी है।