राजस्व शिविर आने वाली पीढ़ी के लिए होगा फायदामंद: डीएम

राजस्व शिविर आने वाली पीढ़ी के लिए होगा फायदामंद: डीएम

संक्षेप:

राजस्व शिविर आने वाली पीढ़ी के लिए होगा फायदामंद: डीएमराजस्व शिविर आने वाली पीढ़ी के लिए होगा फायदामंद: डीएमराजस्व शिविर आने वाली पीढ़ी के लिए होगा फायदा

Aug 20, 2025 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता राजस्व महाअभियान सभी लोगों के लिए सुनहरा अवसर है। इस सुनहरे अवसर का सभी लोगों को लाभ लेना चाहिए। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने मंगलवार को जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा ंपचायत भवन में आयोजित शिविर में कही। उन्होंने लोगों से कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को भी फायदा होगा। जमीन संबंधी होने वाले सभी लोग अपनी जमाबंदी की समस्या आदि का समाधान कराएं। डीएम ने कहा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मानसी सीओ आमिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी कृष्णा कुमार, समाजसेवी ललित कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्व महा अभियान के तहत बलहा में राजस्व शिविर आयोजित: बिहार सरकार के राजस्व महा अभियान के तहत मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस राजस्व शिविर में बलहा मौजा के सभी रैयतदार अपने जमाबंदी में नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक कराने, जमाबंदी रैयात की मृत्यु के बाद उतराधिकारियों के नाम से वंशाबली के आधार पर अपने नाम पर जमाबंदी कराने, संयुक्त जमाबंदी को आपसी सहमति या रजिस्ट्री या कोर्ट द्वारा बंटबारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग अलग जमाबंदी कराने तथा अपनी छूटी हुई ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों ने जानकारी लेकर सहजता से सेवा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अंचल प्रशासन मानसी के द्वारा 20 सितंबर 2025 तक यह राजस्व महा अभियान चलेगा। इस मौके पर बलहा मुखिया राजेश भारती, वार्ड गुड्डू साह, डाटा ओपरेटर सन्नी कुमार, अंचल अमीन श्वेता कुमारी, समाजसेवी संतोष कुमार, आवास सहायक राजू कुमार, विकास मित्र शंभू कुमार, किसान सलाहकार संदीप कुमार दास, नौसाद आलम, गंगाधर यादव सहित अन्य रैयतदार मौजूद थे।