ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाबांका में बैंक से रुपये निकाल घर लौट रही महिला से युवक ने किया दुष्कर्म

बांका में बैंक से रुपये निकाल घर लौट रही महिला से युवक ने किया दुष्कर्म

बांका के चानन थाना क्षेत्र के सिमुलतला मार्ग में बैंक से रुपये निकाल घर लौट रही महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को बाइक से सड़क पर गिरा कर भाग गया।...

बांका में बैंक से रुपये निकाल घर लौट रही महिला से युवक ने किया दुष्कर्म
चांदन (बांका)। निज प्रतिनिधिWed, 22 Jan 2020 12:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बांका के चानन थाना क्षेत्र के सिमुलतला मार्ग में बैंक से रुपये निकाल घर लौट रही महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को बाइक से सड़क पर गिरा कर भाग गया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को चांदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह मंगलवार की शाम सिमुलतला बैंक से पैसा निकासी कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसके पहचान का रेहान नामक युवक मिला और बाइक से उसे घर छोड़ने की बात कही। वह बाइक पर बैठ गई। युवक उसे लेकर जंगल की ओर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फिर बाइक से उसे लेकर आ रहा था। रास्ते में उसने बाइक से जानबूझकर उसे गिराकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली।
 
इस संबंध में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें