Khagaria News: रामधुन महायज्ञ से सामाजिक वातावरण में आती है शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा: बबलू मंडल

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: रामधुन महायज्ञ से सामाजिक वातावरण में आती है शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा: बबलू मंडलरामधुन महायज्ञ से सामाजिक वातावरण में आती है शुद्धता और सकारात्मक ऊर

Khagaria News: रामधुन महायज्ञ से सामाजिक वातावरण में आती है शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा: बबलू मंडल

Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता रामधुन महायज्ञ से वातावरण में शुद्धता एवं साकारात्मक उर्जा आती है। इस प्रकार का आयोजन काफी बेहतर प्रयास है। यह बातें मंगलवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को चैधा बन्नी में आयोजित रामधुन महायज्ञ के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामधुन महायज्ञ से वातावरण में पवित्रता का संचार होता है। इससे नकारात्मक शक्तियों का क्षरण तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और पुण्य कृतियां समाज में प्रत्येक रिश्ते और संबंध को मर्यादित एवं आदर्श बनाने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने रामधुन महायज्ञ के आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि कसरैया धार को पर्यटन सर्किट से जोड़कर उसके समुचित विकास के लिए उन्होंने विधानसभा के चालू सत्र में आवाज उठाई है। आने वाले समय में कसरैया धार का कायाकल्प होना तय है। उन्होंने कहा कि कसरैया धार के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान धार्मिक वातावरण में रामधुन और भक्ति के बीच श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में भाग लिया। मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पूर्व मुखिया लक्ष्मी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, साउथ अभिनेता ऋषिकेश, पंडित भृगूदेव झा, राजकिशोर कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, विनय कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: रामधुन महायज्ञ से सामाजिक वातावरण में आती है शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा: बबलू मंडल