Khagaria News: मिठाई एवं राखी की दुकान पर दोपहर तक लगी रही भीड़

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: बेलदौर में रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल रही। मिठाई और राखी की दुकानें समय से पहले खुल गईं। खरीदारों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी, जिससे पार्किंग की समस्या और जाम जैसी समस्याएं उत्पन्न हुईं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को सजाया।

Khagaria News: मिठाई एवं राखी की दुकान पर दोपहर तक लगी रही भीड़

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर शुक्रवार को भी बाजारों में चहल-पहल बनी रही। आम दिनों के उलट शुक्रवार को मिठाई एवं राखी की दूकानें समय से पहले खुल गई। दुकान पर मिठाई एवं राखी के खरीदारों की भीड़ सबेरे से ही पहुंचनी शुरू हो गई, जो कि दोपहर तक यथावत बनी रही। बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने एवं पार्किग की समस्या से बाजार के मुख्य सड़कों पर कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मिठाई एवं राखी दूकानदार ग्राहकों को अपने दूकान की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे थे। दुकानों को मिठाई एवं राखी से आकर्षक तरीके से सजाया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: मिठाई एवं राखी की दुकान पर दोपहर तक लगी रही भीड़