
जनता दरबार में 12 मामले आए, पांच का हुआ निष्पादन
जनता दरबार में 12 मामले आए, पांच का हुआ निष्पादनजनता दरबार में 12 मामले आए, पांच का हुआ निष्पादनजनता दरबार में 12 मामले आए, पांच का हुआ निष्पादनजनता द
गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन में आयोजित जनता दरबार मे शनिवार को जमीन से संबंधित मामले की सुनवाई के बाद सीओ दीपक कुमार, राजस्व अधिकारी सुजीत कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पांच मामले का निष्पादन किया। आयोजित जनता दरबार मे जमीन विवाद के बारह मामले दर्ज हुए जिसमे उपस्थित अधिकारी ने दोनो पक्षो की दलीलें सुनकर और जमीन से संबंधित साक्ष्य के आधार पर पांच मामले का निष्पादन किया। जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी रामदेव पंडित, रत्नेश कुमार एवं राजेश कुमार ने दोनो पक्षो के आवश्यक कागजातों का अवलोकन कर रहे थे।बताया गया कि जनता दरबार मे बारह मामले आए।
जिसमे पांच नए मामले का निष्पादन किया। कुछ पुराने मामले की सुनवाई की गई। नए मामले में द्वितीय पक्ष को नोटिस भेजकर अगले शनिवार की जनता दरबार मे जमीन संबंधी आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा गया। जबकि पांच पुराने मामले की सुनवाई कर निष्पादन किया गया। इधर सीओ दीपक कुमार ने बताया कि हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीन संबंधी मामले की सुनवाई की जा रही है। आपसी सहमति से मामले का समझौता कराकर निष्पादन किया जाता है। मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी रत्नेश कुमार, राजेश कुमार, कुंदन कुमार, रामदेव पंडित, पसराहा थाना के एएसआई मोहम्मद तनवीर, महेशखूंट थाना के एएसआई प्रमोद कुमार की मौजूदगी में मामले की सुनवाई की गई। फोटो : कैप्शन: गोगरी ट्रायसम भवन में आयोजित जनता दरबार में मामले की सुनवाई करते सीओ दीपक कुमार। बॉक्स: बेलदौर: जनता दरबार में सात नए मामले आए बेलदौर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में सात नए मामले आए। जिसे पंजीकृत कर दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया। वहीं इसमें सुनवाई के बाद तीन मामले निष्पादित कर दिए गए। जनता दरबार में मामले की सुनवाई सीओ अमित कुमार ने की, जबकि इसमें अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, अंचल लिपिक पंकज कुमार आदि ने आवश्यक सहयोग किया। ाोशाला मेला में कवि सम्मेलन, बही साहित्य की रस गंगा शहर के गोशाला मेला के 137वें वार्षिकोत्सव पर कवि सम्मेलन आयोजित सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया कवि सम्मेलन का उद्घाटन खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर के गोशाला मेला के 137वें वार्षिकोत्सव पर अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के बैनर तले शुक्रवार की देर शाम हास्य कवि सम्मेलन हुआ। जिसका उद्घाटन विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया। कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोशाला समिति के सचिव प्रदीप दहलान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंगिका साहित्य कला मंच खगड़िया के अध्यक्ष नंदेश निर्मल ने किया। कार्यक्रम का संचालन कैमूर से आए कवि सह पूर्व निदेशक आकाशवाणी पटना शंकर कैमूरी ने किया। अतिथियों का स्वागत श्री गोशाला मेला समिति के सचिव प्रदीप दहलान ने किया। इस कवि सम्मेलन में पूर्णिया से साहित्यकार डॉ कमल किशोर चौधरी, लखीसराय से वरिष्ठ कवि कामरान अल्वी, बेगूसराय से वरिष्ठ कवि सच्चिदानंद पाठक, प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, दरभंगा के डॉ विनोद कुमार हंसौड़ा आदि ने भाग लिया। स्थानीय कवियों में कपिलेश्व कपिल,डॉ सोहन कुमार सिन्हा, शंकरानंद, शशि शेखर,चन्द्रशेखरम, शिवम मिश्रा आदि ने भी भाग लिया। धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन हिंदी साहित्य परिषद की महासचिव संध्या किंकर ने किया। फोटो: 3 कैप्शन: शहर के गोशाला मेला में आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते सदर विधायक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




