Protest by ASHA Workers in Khagaria for Increased Honorarium and Demand Fulfillment अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsProtest by ASHA Workers in Khagaria for Increased Honorarium and Demand Fulfillment

अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

खगड़िया में आशा कार्यकर्ताओं और फेसिलेटरों ने मानसी पीएचसी में प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में मानदेय प्रोत्साहन राशि में वृद्धि और लंबित भुगतान का तात्कालिक निपटारा शामिल है। हड़ताल 20 मई से चल रही है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 25 May 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

खगड़िया। एक प्रतिनिधि अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर शनिवार को मानसी पीएचसी में प्रदर्शन किया। इस दौरान ओपीडी सेवा को बाधित किया। वही मांगो के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। आशा संघ की कविता कुमारी, रीना कुमारी, पुतुल कुमारी, सविता कुमारी, ज्योति झा, श्यामलता आदि ने कहा कि यह हड़ताल गत 20 मई से शुरू की गई। उन्होंने कहा कि मानदेय प्रोत्साहन राशि में वृद्धि सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए हड़ताल की जा रही है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बीते वर्ष 2023 में 32 दिवसीय हड़ताल के दौरान आशा कार्यकर्ता फेसिलिटेटर के मासिक मानदेय राशि एक हजार रुपये बढ़ाकर 2500 रुपये करने का निर्णय लिया गया था।

जिसे करीब दो साल बीतने पर भी लागू नहीं किया गया है। कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए वर्षों पूर्व तय राशि में केन्द्र सरकार के द्वारा करीब 10 साल में कोई पुनरीक्षण बढ़ोतरी नहीं किया गया है। पिछले छह माह से लंबित मानदेय का भुगतान अविलंब किया जाए। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जाए। कोषाध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि पिछला सारा बकाया का भुगतान करते हुए पोर्टल व्यवस्था में सुधार किया जाय। रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 वर्ष किया जाय। सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपये का रिटायरमेंट पैकेज दिया जाय व अनिवार्य मासिक पेंशन की सुविधा दी जाए।आशाओं को विभिन्न तरह के कामों के लिए जो प्रोत्साहन राशि मिलती है, उसका पुनरीक्षण किया जाए। 21 सौ रुपये बेसिक न्यूनतम मासिक मानदेय निर्धारित किया जाय। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ी आशाओं को देय राशि का भुगतान पोर्टल के माध्यम से किया जाए और इसमें आशा फैसिलिटेटर को भी जोड़ा जाय। मौके पर पिंकी कुमारी, सुशीला देवी, बबीता, गुड्डी, नीलम, रंजू, अनिता, गायत्री, अहिल्या सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।