माकपा ने निकाला विरोध मार्च, डोनाल्ड टं्रप का फूंका पुतला

Mar 02, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

माकपा ने निकाला विरोध मार्च, डोनाल्ड टं्रप का फूंका पुतला माकपा ने निकाला विरोध मार्च, डोनाल्ड टं्रप का फूंका पुतला

माकपा ने निकाला विरोध मार्च, डोनाल्ड टं्रप का फूंका पुतला

खगड़िया । नगर संवाददाता माकपा की जिला कमेटी ने अमेरिका द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के विरोध में रविवार को शहर के सदर अस्पताल रोड विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी फूंका। वही पार्टी के पूर्वी लोकल कमेटी के सचिव अजहर अंजुम ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद पूरे देश में पूरे दुनिया में अपना एकाधिकार कायम करना चाह रही है। वहीं खाड़ी देश की खनिज पदार्थ पर उसकी बुरी नजर है। मौके पर सीपीएम के जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव मंडल सदस्य रामविनय सिंह, कुंदन प्रसाद मेहता, जिला कमेटी सदस्य संजीव कुमार, मनजीत कुमार, माला देवी, अमरेंद्र कुमार उर्फ बम भोले, शंभू शरण सुधांशु एवं बीएसएसआर यूनियन के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।