राज्य की संस्कृति व विकास को याद कराता है बिहार दिवस
राज्य की संस्कृति व विकास को याद कराता है बिहार दिवस राज्य की संस्कृति व विकास को याद कराता है बिहार दिवस राज्य की संस्कृति व विकास को याद कराता है बि

गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन में आगामी 22 मार्च को होने वाले बिहार दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि बिहार दिवस राज्य की संस्कृति एवं विकास को याद दिलाता है। बिहार दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत है। बिहार दिवस आगामी 22 से 24 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम से नए पीढ़ी के लोग बिहार की संस्कृति से अवगत होंगे। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के एवं अन्य विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


