Khagaria News: ट्री कटिंग एवं लाइन मेंटेनेंस को लेकर दो घंटे बिजली आपूर्ति रही बंद
हिन्दुस्तान, खगडि़या
Khagaria News: चौथम में रविवार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह बाधा चौथम और धुतौली क्षेत्रों में बिजली कटौती का कारण बनी। जेई अमित कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली की आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया-चौथम फीडर के बीच 33 केवी लाइन मेंटेनेंस को लेकर रविवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चौथम एवं धुतौली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखेगी। इस संबंध में जेई अमित कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

