परबत्ता : बहियार से पुलिस ने 284 बोतल शराब किया बरामद पुलिस की आहट देख कारोबारी गाड़ी लेकर फरार
परबत्ता : बहियार से पुलिस ने 284 बोतल शराब किया बरामद पुलिस की आहट देख कारोबारी गाड़ी लेकर फरारपरबत्ता : बहियार से पुलिस ने 284 बोतल शराब किया बरामद

परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा बहियार स्थित स्टेट बोरिंग के पास से पुलिस ने 284 बोतल शराब बरामद की। हालांकि पुलिस का आहट देख कारोबारी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। बरामद शराब 375 एमएल में बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस क़ो गुप्त सूचना मिली की शराब की एक बहुत बड़ी खेप बैसा बहियार में आयी हुई है। गुरुवार की देर रात शराब के कारोबारी द्वारा उसे गाड़ी से उतार कर ठिकाने लागने के प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष सैयद मो. अख्तर पुलिस के साथ चिन्हित स्थल की घेराबंदी कर दी।
पुलिस ने बोड़ी में बंद भाड़ी मात्रा में शराब क़ो बरामद कर लिया क हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब के कारोबारी गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। पुलिस व चौकीदार आदि के सहयोग से सभी बरामद शराब की बोरी क़ो थाना पर लाया गया। तहकीकात के दौरान 375 एलएल का करीब 284 बोतल पाया गया। शराब की बरामदगी होते ही कारोबारियो के बीच हड़कंप मच गया। इधर सहायक थानाध्यक्ष सैयद मो. अख्तर ने बताया की शराब बरामदगी बाद शराब के कारोबारी की पहचान कर ली गईं है। इस मामले क़ो लेकर दो के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कर नामजदों की गिऱफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


