Khagaria News: वाहन चेकिंग में पुलिस का पिस्तौल व मोबाइल छीनकर भागे बदमाश का किया हाफ एनकाउंटर, घायल

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: खगड़िया जिले के बेलदौर थानान्तर्गत कुर्बन पंचायत में वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस का पिस्तौल और मोबाइल छीन लिया। बदमाश के गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने बदमाश को गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वाहन चेकिंग में पुलिस का पिस्तौल व मोबाइल छीनकर भागे बदमाश का किया हाफ एनकाउंटर, घायल

Khagaria News: खगड़िया : वाहन चेकिंग में पुलिस का पिस्तौल व मोबाइल छीनकर भागे बदमाश का किया हाफ एनकाउंटर जिले के बेलदौर थानान्तर्गत कुर्बन पंचायत में मंगलवार की देर रात हुई घटना जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार बदमाश स्थानीय कुर्बन पंचायत के वार्ड 4 निवासी लालो सदा का लगभग 20 वर्षीय पुत्र है अखिलेश कुमार घायल बदमाश को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम वाहन चेकिंग में पुलिस का पिस्तौल व मोबाइल छीनकर भागे बदमाश द्वारा छापेमारी में फायरिंग पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से मंगलवार की देर रात एक बदमाश घायल हो गया।

घटनाक्रम

घायल बदमाश स्थानीय कुर्बन पंचायत के वार्ड 4 निवासी लालो सदा का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार बताया जा रहा है। घटना में घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रांत पुलिस कुर्बन पंचायत के अपशिष्ट संग्रहण केंद्र के निकट वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस ने वाहन रोककर जांच करने की कोशिश की, लेकिन गिरफ्तार बदमाश पुलिस से उलझकर दारोगा राहुल कुमार का पिस्टल, मोबाइल एवं टोपी छीनकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

हालांकि पुलिस ने लूटी गई मोबाइल, टोपी एवं पिस्टल की बरामदगी कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली अपराधी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में लेकर इलाज के लिए पहले बेलदौर पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। पुलिस की लूटी गई पिस्टल व मोबाइल बरामद कर ली गई है। नागरिक सुरक्षा को लेकर रात में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। कानून का सम्मान सभी को करना चाहिए। पुलिस को चुनौती देने पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सामान्य प्रश्न

इस घटना में घायल बदमाश का नाम क्या है?
घायल बदमाश का नाम अखिलेश कुमार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।