Khagaria News: युवती के कथित अपहरण को लेकर चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज
Khagaria News: युवती के कथित अपहरण को लेकर चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज युवती के कथित अपहरण को लेकर चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज

Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र में 18 वर्षीया युवती के कथित अपहरण का मामले को लेकर उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता के पिता ने चौथम थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसकी 18 वर्षीया बेटी गत 29 जून को घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों का आरोप है कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव का एक युवक अपने साथ ले गया है।
इसके बाद पीड़ित पिता ने चौथम थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


