
पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तारपुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन,
गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक मिनी हथियार फैक्ट्री के ठिकानों पर छापेमारी कर कई निर्मित,अर्द्ध निर्मित अवैध हथियार एवं हथियार बनाने वाला उपकरण आदि बरामद किया है। गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जिला एसटीएफ की टीम और गोगरी पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया औऱ अवैध हथियार एवं उपकरण बरामद किया। यह गन फैक्ट्री संचालन कार्य मे संलिप्त इटहरी गांव में मो. शेख जहांगीर के दो बेटे मोहम्मद जावेद और मोहम्मद शरीफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी में एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। साथ ही दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल का बॉडी, दो पिस्टल का बैरेल, कटर, बैरल और स्प्रिंग आदि भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गत 26 अप्रैल को पुलिस ने शेख जहांगीर, उसके बेटे मोहम्मद शरीफ और सफी आलम को गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होते ही फिर से अवैध हथियारों का निर्माण करने की फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि इटहरी में यह तीसरी बार अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई है। वर्ष 2015 में भी इटहरी फुदकीचक में छापेमारी की गई थी। उस समय शेख जहांगीर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने चार कट्टा, देसी पिस्तौल, छह खोखा और एक लेंथ मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए थे। इस अवैध फैक्ट्री का तार मुंगेर के बरदह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




