
ाहेशखूंट थाना में 57 असामाजिक तत्वों को कराया गुंडा परेड
ाहेशखूंट थाना में 57 असामाजिक तत्वों को कराया गुंडा परेडाहेशखूंट थाना में 57 असामाजिक तत्वों को कराया गुंडा परेडाहेशखूंट थाना में 57 असामाजिक तत्वों क
महेशखूंट। एक प्रतिनिधि एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर महेशखूंट थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को गुंडा परेड आयोजित की गई। इसमें 57 असामाजिक तत्वों के लोगों को बुलाकर पंक्ति में खड़ा किया गया। थानाध्यक्ष ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष ने सभी गुंडा तत्वों से अपनी गतिविधियों में सुधार लाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।

साथ ही आमजन से भी अपील की कि अगर कहीं असामाजिक तत्व सक्रिय दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना में गुंडा परेड एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पुलिस, समाज में शांति बनाए रखने के लिए, गुंडा पंजी (गुंडे की सूची) में शामिल लोगों को थाने में बुलाकर परेड करती है और उनसे उनके आचरण के बारे में पूछताछ करती है, सख्त चेतावनी देती है और सुधार के लिए नसीहत देती है। इसका मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों को नियंत्रित करना और उनके व्यवहार का सत्यापन करना है। पुलिस असामाजिक तत्वों को थानों में बुलाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखती है और उन्हें समाज में शांति बनाए रखने के लिए चेतावनी देती है। परेड के दौरान पुलिस यह देखती है कि जेल से छूटने के बाद अपराधी अपनी गतिविधियों में सुधार कर रहे हैं या नहीं, और उनका आचरण कैसा है? पुलिस गुंडा पंजी में शामिल लोगों को भविष्य में किसी भी गलत काम में शामिल न होने की सख्त चेतावनी देती है और उन्हें सही रास्ते पर चलने की नसीहत देती है। पुलिस द्वारा गुंडा पंजी में शामिल लोगों की एक सूची तैयार कर इन लोगों को थानों में बुलाया जाता है और उनकी परेड कराई जाती है।उनके आचरण के बारे में पूछताछ करते हैं। उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी जाती है। यह प्रक्रिया पुलिस द्वारा समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक निवारक उपाय के रूप में की जाती है। इस मौके पर एसआई राजू कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


