पति पत्नी कर रहा था मिनी गन फैक्ट्री का संचालन, भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

पेज तीन की लीड::::::::::पति पत्नी कर रहा था मिनी गन फैक्ट्री का संचालन, भंडाफोड़, छह गिरफ्तारपति पत्नी कर रहा था मिनी गन फैक्ट्री का संचालन, भंडाफोड़, छ

पति पत्नी कर रहा था मिनी गन फैक्ट्री का संचालन, भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

खगड़िया । नगर संवाददता चौथम थाना क्षेत्र के गुलेरिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने पति पत्नी समेत आधा दर्जन कारोबारी व कारीगर को गिरफ्तार किया है। वहीं भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पति पत्नी अन्य अवैध हथियार कारोबारियों व कारीगरों के साथ मिलकर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी सह सदर एसडीपीओ मुकुल रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सफलता अर्जित की है। एसपी राकेश कुमार ने गुरु वार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों को बताया कि कार्रवाई में चौथम थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव के स्व. अमीनुद्दीन के पुत्र मो इब्राहिम, उसकी पत्नी नुजहत खातून, उसके रिश्तेदार मो अहमद की पत्नी नुसरत खातून, मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरघा गांव के रहने वाले स्व. अजीज के पुत्र मो सोहराब, मो फारुक के पुत्र मो फईम व मुंगेर जिले के पुरबसराय के रहने वाले मनु शर्मा के पुत्र संजय लोहार उर्फ संजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई में सदर एसडीपीओ के अलावा चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई संटू कुमार, सोनू कुमार, ट्रेनी एसआई प्रधान भारती, एएसआई अभिमन्यु कुमार, अनिल कुमार व अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे。

21 अर्द्धनिर्मित बैरल समेत क ाफी मात्रा में सामान बरामद

मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। जिसमें मुख्य रूप से 21 लोहे के अर्द्धनिर्मित बैरल, 21 अर्द्धनिर्मित मुठठी बॉडी, एक देशी कट्टा, दो मिस फायर गोली, एक मैग्जीन, तीन खोखा, एक गोली, 22 लोहे का फायरिंग स्प्रींग, 30 लोहे का हैमर, 30 लोहे का ट्रिगर, 23 लोहे का रिपीट रड, पांच पीतल का छड़, एक आरी, 40 पत्ती, 16 विभिन्न प्रकार की रेती, दो हथौड़ी, 29 छोटा छेनी, 14 साईड क्लिप, 27 छोटा गिरमीट समेत अन्य अवैध अग्नेयास्त्र के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री आदि बरामद किए गए हैं।

मो इब्राहिम पर सहरसा जिले में दर्ज हैं मामले

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री संचालक पर पूर्व में सहरसा जिले के सलखुआ थाना में भी मामला दर्ज है।जबकि संजय लोहार उर्फ संजय शर्मा पर पूर्व से मुंगेर जिले के पुरबसराय थाने में मामला दर्ज है।

सामान्य प्रश्न

खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कब हुआ?
खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने पति पत्नी समेत आधा दर्जन कारोबारी व कारीगर को गिरफ्तार करते हुए किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।