देशी कट्टा व गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

खगड़िया में पुलिस ने कमलपुर से संजय पासवान नामक बदमाश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काली स्थान के पास घेराबंदी की। इस कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

देशी कट्टा व गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

खगड़िया । नगर संवाददाता नगर पुलिस ने कमलपुर से एक बदमाश को गुरुवार को एक देशी कट्टा व एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर वार्ड संख्या 11 के रहने वाले लखन पासवान के पुत्र संजय पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काली स्थान के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश को गिरफ्तार करते हएु जब तलाशी ली तो इस दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा व गोली बरामद किया गया। कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, ट्रेनी दरोगा प्रशांत कुमार व अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।