Khagaria News: बीडीओ ने की आवास योजना की जांच, दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: खगड़िया : बीडीओ ने की आवास योजना की जांच, दिए निर्देश रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट : चौथम। एक प्रतिनिधि ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के आलोक में जीरो

Khagaria News: बीडीओ ने की आवास योजना की जांच, दिए निर्देश

Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के आलोक में जीरो ऑफिस डे एप के माध्यम से गुरुवार को चौथम बीडीओ ने पिपरा पंचायत में पीएम आवास योजना की जांच की। जांच के क्रम में बीडीओ ने आवास योजना भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान बीडीओ ने आवास लाभुकों को शीघ्र भवन निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आवास सहायकों को भी निर्देश दिया गया कि जहां जहां आवास अधूरा है। वहाँ लाभुकों से मिलकर निर्माण कार्य पूरा कराएं। मौके पर आवास पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सहित आवास सहायक पिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।