ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाजलजमाव से परेशान हैं लोग

जलजमाव से परेशान हैं लोग

जिले के चौथम प्रखंड अन्तर्गत रोहियार गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं। सरकार भले ही नाला व सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन इसका फायदा होता नहीं दिख रहा है। शहर तो शहर...

जलजमाव से परेशान हैं लोग
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याThu, 09 Jul 2020 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के चौथम प्रखंड अन्तर्गत रोहियार गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं। सरकार भले ही नाला व सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन इसका फायदा होता नहीं दिख रहा है। शहर तो शहर अब गांवों में भी जलजमाव देखा जा रहा है। जल निकासी की कोई सुविधा नहीं रहने का खामियाजा आमलोंगों को भुगतना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 12 में सड़क दोनों ओर से निर्माण कर दिया गया है।

लेकिन बीच मे छोड़ दिया गया है। जहां पर डब्लू भगत के घर से भवेश कुमार के घर तक सड़क पर जलजमाव हो गया है। पैदल चलने तक में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव से महामारी के खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हाल यह है कि सड़क पर घुटनाभर पानी जमा है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। लोग हाथ में चप्पल जूता लेकर चलने को मजबूर हैं। इधर ग्रामीण विकास कुमार, राजो पासवान, देव कुमार साह, सत्यनारायण पासवान, रुपेश आदि ने जिला प्रशासन से समाधान की मांग की है। इधर बीडीओ ने जल्द कार्रवाई की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें