पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, 47 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, 47 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, 47 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान

पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, 47 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान

बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर नगर पंचायत का पैक्स चुनाव बुधवार को छिटपुट घटनाओं को अपवाद में छोड़ दिया जाए तो बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जानकारी के अनुसार 47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना संध्या छह बजे से आईटी भवन के सभागार में बनाए गए मतगणना हाल में प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक मतदान सबेरे सात बजे से लेकर अपराह्न साढ़े चार बजे तक करवाया गया। साढ़े चार बजे के बाद मतदान केंद्र के मुख्य गेट का ताला लगा कर बंद कर दिया गया। इस अवधि में मतदान केंद्र पहुंच जाने वाले सभी मतदाता को निर्धारित अवधि के बाद भी मतदान करने की अनुमति दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मतदान के लिए आदर्श मिडिल स्कूल बेलदौर में छह मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव मैदान में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 3568 बताई जा रही है। मतदान को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मतदान के क्रम में चौकसी बरतती रही। जानकारी के मुताबिक पांच बजे तक मतदान चली एवं उसके बाद इसे बंद कर दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।