शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने का लिया निर्णय
शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने का लिया निर्णय शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने का लिया निर्णय

परबत्ता । एक प्रतिनिधि भरतखंड थाना परिसर में बुधवार की शाम मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में मुहर्रम आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पर्व के दौरान सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने मोहर्रम मेला कमेटी के सदस्यों से जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सहयोग करने की अपील की।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया क बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की।स अवसर पर मोहर्रम मेला कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता व इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


