अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को मारी गोली, रेफर

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को मारी गोली, रेफर अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को मारी गोली, रेफर

अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को मारी गोली, रेफर

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनारधारण एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की देर शाम एक यात्री को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल यात्री झारखंड के गोड्डा निवासी प्रकाश वर्द्धन का 40 वर्षीय पुत्र देव कुमार बताया जा रहा है। सूत्रों द्वारा उसकी पत्नी सुपौल जिले में एमवीआई के पद पर कार्यरत बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मानसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले लगभग 8:35 बजे इस घटना को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया। वे गोड्डा से सुपौल अपनी पत्नी के पास जा रहे थे। मानसी-सहरसा रेलखंड में बदलाघाट रेलवे स्टेशन से पहले चलती ट्रेन में छिनतई के दौरान बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

गोली उसके सीने में लगने की बात बतायी गई। सूचना पर पुलिस द्वारा ट्रेन को बदलाघाट रेलवे रेलवे स्टेशन में ही रुकवाया गया। घायलावस्था में उसे मानसी जीआरपी व स्थानीय थानाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा ट्रेन से उतारकर आनन फानन में खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इधर मानसी जीआरपी थानाध्यक्ष रविभूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक रेल यात्री को ट्रेन में गोली मारी गई है। घायल यात्री को सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।