परबत्ता बस स्टैण्ड में सुविधाओं का है आभाव
परबत्ता बस स्टैण्ड में सुविधाओं का है आभावपरबत्ता बस स्टैण्ड में सुविधाओं का है आभावपरबत्ता बस स्टैण्ड में सुविधाओं का है आभावपरबत्ता बस स्टैण्ड में स

परबत्ता, एक प्रतिनिधि परबत्ता प्रखंड मुख्यालय में प्रतिवर्ष कर वसूली के नाम पर लाखों रूपए की राजस्व की वसूली की जाती है लेकिन बस स्टैंड में यात्रियों क ी कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में राजस्व प्राप्ति के बाद भी किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 1954- 55 में अगुवानी-महेशखुंट मुख्य सड़क का निर्माण किया गया। मुख्य सड़क के निर्माण होते ही इस क्षेत्र का चौमुखी विकास शुरू हो गया। गंगा घाट अगुवानी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय अधिकारी व प्रबुद्धजनों के सहयोग से अगुवानी बस स्टैंड का निर्माण किया किया गया।
अगुवानी बस स्टैंड से सहरसा, पूर्णिया,बेगूसराय मुंगेर आदि विभिन्न जगहों के लिए गाड़ियां चलने लगी। वहीं इसी बीच गंगा नदी स्थित भागलपुर में विक्रमशिला सेतु निर्माण होने के बाद गंगा घाट अगुवानी में यात्रियों की भीड़ कम हो गई तथा अधिकांश गाड़ी का परिचालन बस स्टैंड परबत्ता से संचालित होने लगा। बताया जा रहा है कि सरकारी स्तर पर बैरियर वसूली प्रखंड मुख्यालय स्थित परबात्ता से ही शुरू हो गई। क्या होती है यात्रियों को परेशानी: बस स्टैंड परबत्ता में यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, रोशनी, शौचालय, यात्री शेड आदि की सुविधा नहीं है। यहां से यात्रा करने वाले यात्री प्रतिदिन विभिन्न दुकानों पर समय व्यतीत कर गंत्व्य तक जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को दुकानदारों के गुस्सा का भी सामना करना पड़ता है लेकिन यात्रियों की सुविधा को विस्तार करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं की जा रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्र जाने के लिए परबत्ता से खुलती है गाड़ियां: प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता बस स्टैंड से पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर सुल्तानगंज, खगड़िया आदि विभिन्न स्थानों की यात्रा करने के लिए निर्धारित समय पर गाड़ी परिचालन किया जा रहा है। दूसरी ओर परबत्ता बस स्टैंड पर यात्रियों के ठहराव के लिए कोई निश्चित जगह उपलब्ध नहीं है। सड़क के किनारे छोटी बड़ी गाड़ियों का प्रतिदिन आवाजाही होता है। निर्धारित समय पर पैसेंजर को लेकर यात्री वाहन गंतव्य के लिए प्रस्थान करती है। किराया नहीं है निर्धारित : विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों के लिए किराया निर्धारित नहीं है। किराया निर्धारित नहीं होने से प्रतिदिन गाड़ी चालक व यात्रियों के बीच किराया को लेकर भी नोंक झोंक का होना भी आम बात बना हुआ है। किराया के निर्धारण को लेकर बस स्टैण्ड पर कोई रेट तालिका उपलब्ध नहीं है। बोले लोग :- परबत्ता बस स्टैण्ड में यात्रियों के लिए शौचालय, रौशनी आदि की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवीन चौधरी, सीपीआईएम नेता बस स्टैण्ड पर वाहनों के ठहराव को लेकर कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। मजबूरन वाहनों को सड़क के किनारे लगाना पड़ता है। अखिलेश दास, राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष किराया के निर्धारण नहीं रहने से किराया वसूली के दौरान यात्रियों व वाहन के कर्मियों में अक्सर नोंक झोंक भी होती है। बस स्टैण्ड में किराया तालिका प्रकाशित की जानी चाहिए। कैलाश पासवान, सीपीआई नेता वाहन चालकों द्वारा स्टैण्ड के नाम पर प्रतिदिन सरकारी बैरियर पर राशि का भुगतान करते हैं लेकिन किसी भी प्रकार की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर नहीं है। सौरभ तिवारी, युवा कार्यकत्र्ता शुद्ध पानी, बिजली आदि की व्यवस्था नहीं होने से स्टैण्ड में शाम ढलने के बाद हाई मास्क लाईट के भरोसे ही समय व्यतीत करना होता है। दिलीप सिंह, सामाजिक कार्यकत्र्ता स्टैण्ड की कुव्यवस्था को लेकर कई बार आवाज़ उठाने का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बात को दबा दिया जाता है। मो सुलेमान, सामाजिक कार्यकत्र्ता बोले चेयरमैन बस स्टैंड परबत्ता में यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्टॉल,पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है। अर्चना देवी, चेयरमैन, नगर पंचायत परबत्ता फोटो : 33 परबत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैण्ड पर जत्र-तत्र लगे वाहन। 2. गोगरी में एक दर्जन से अधिक वार्डों में जलनिकासी की सुविधा नहीं मात्र 13 वार्डों के लिए जल निकासी की है सुविधा गोगरी में 38 लाख की लागत से हो रहा सम्प हाउस का निर्माण गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के 36 वार्ड में से एक दर्जन से अधिक वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से शहर में सड़कों पर ही जलजमावकी समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकांश वार्डोंर् में नाले का निर्माण कराया गया है लेकिन इसके जलनिकासी की सुविधा अब तक बहाल नहीं की गई है। इसके कारण नाले में जमा पानी दुर्गंध दे रहा है।इसके स्थायी समाधान की जरूरत है। क्योंकि थोड़ी सी भी बारिश होने पर अक्सर सड़कों पर जलजमाव हो जाती है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि नगर परिषद द्वारा पहल करते हुए मात्र तीन वार्डों के जलनिकासी की सुविधा के लिए सम्प हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। जो गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या को दूर नहीं कर सकती है। बताया जा रहा है कि वार्ड 11 से 13 तक के लोगों को जल जमाव की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वार्ड 13 में सम्प हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 38 लाख रुपए की लागत से सम्प हाउस का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सम्प हाउस का निर्माण होने से करोड़ो रुपए की लागत से निर्मित नाला से जल निकासी की सुविधा मिलेगी। बताया गया कि नगर परिषद के वार्ड नम्बर 13 स्थित फकराना राइन मुहल्ले में जीएन बांध से सटे जमीन पर सम्प हाउस निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर से चिन्हित कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नम्बर 11 से 13 तक मे करोड़ो की लागत से निर्मित नाला का गंदा पानी का सम्प हाउस के द्वारा डिस्चार्ज कराया जायगा। नाला से गंदा पानी की निकासी नही होने से जमा पानी सड़कर दुर्गंध दे रहा है। नाला से जल की निकासी नही होने से बारिश बारिश के समय स्थानीय लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में सड़क झील में तब्दील हो जाता है। वार्ड नम्बर 11 से लेकर वार्ड 13 तक मुख्य सड़क के दोनो किनारे नाला का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। स्थानीय लोगो ने अपने अपने घरों का जल निकासी के लिए नाला से कनेक्ट भी कर लिया है। बारिश की पानी उसी नाला में डिस्चार्ज होता है। नाला से पानी बाहर डिस्चार्ज नही होने से नाला सीपेज कर लोगो के घरों में गंदा पानी बह जाता है। जिससे घर वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोगरी के स्थानीय लोगो ने बताया कि जब शहर में नाला निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो शहरवासियों में काफी खुशी था कि नाला निर्माण होने से जल निकासी की समस्या सदा के लिए दूर हो जायगा लेकिन नाला से पानी की निकासी सुविधा नही रहने से नाला जंजाल बन हुआ था। नाला के अंदर जमा पानी सड़कर दुर्गंध दे रहा है। बारिश में ओभर फ्लो होने पर गंदा पानी सीपेज होकर घर मे बहता है। अब सम्प हाउस निर्माण होने से शहर वासियों को जल निकासी की सुविधाएं मिलेंगी। बोले कार्यालक पदाधिकारी गोगरी नगर परिषद क्षेत्र से जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। तत्काल तीन वार्डों के लिए जलनिकासी के सम्प हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। सोनी कुमारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोगरी। फोटो- 37 गोगरी वार्ड 13 में निर्माणाधीन सम्प हाउस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




