Khagaria News: पकरैल में मां दुर्गा श्रद्धालुओं की हर मनोकामना करती पूरी

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

Khagaria News: पकरैल में मां दुर्गा श्रद्धालुओं की हर मनोकामना करती पूरी पकरैल में मां दुर्गा श्रद्धालुओं की हर मनोकामना करती पूरी

Khagaria News: पकरैल में मां दुर्गा श्रद्धालुओं की हर मनोकामना करती पूरी

Khagaria News: महेशखूंट । एक प्रतिनिधि पकरैल के मां दुर्गा श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी करती है। ऐसा माना जाता है की जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। उनकी हर मनोकामना पूरी करती है। पकरैल में मां दुर्गा स्थापित 2013 में हुआ था। करीब 11 साल मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा नाट्य कला मंच पर हुई। उसके बाद पिछले साल ग्रामीणों के सहयोग से मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक मंदिर का निर्माण किया गया। अब मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाती है। पुजारी सिकेन्द्र सिंह उर्फ सिको ने बताया की मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सह मेला कमेटी पूर्व सचिव स्व, सुरेश यादव मतवाला ने समाजसेवी स्व, महेंद्र कुमार निराला से जमीन लेकर मंदिर का निर्माण कराया।

मंदिर परिसर में पाठा बलि की व्यवस्था

पाठा बलि देने की व्यवस्था : मंदिर परिसर में पाठा बलि देने की भी व्यवस्था है। आसपास के कई पंचायतों में पाठ बलि देने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं को दूर दराज के मां दुर्गा मंदिर जाना पड़ता था, लेकिन पिछले साल से ही पकरैल मां दुर्गा मंदिर में कमेटी की ओर पाठा की बलि देने की व्यवस्था कर दी गई है।

दो दिवसीय मेले में होंगे लोक नृत्य कार्यक्रम

मेला में होगा कार्यक्रम: सार्वजनिक नव दुर्गा मेला समिति पकरैल की ओर से दो दिवसीय मेला का आयोजन होगा। मेला के दोनों रात लोक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मेला की तैयारी कमेटी की ओर से जोर शोर से किया जा रहा है। मेला में रंग बिरंगे झूले, मनिहारी तथा मिठाई की दुकानें अभी से ही सजने लगी हैं।

मेले के लिए कमेटी का गठन

मेला को लेकर कमेटी का गठन : मेला शांति माहौल में समापन को लेकर कमेटी की गठन किया गया है। जिसमें मेला अध्यक्ष भगवान यादव, सचिव उपेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष पुलकित साह, सदस्य अशोक पासवान, रंजीत कुमार यादव, सागर यादव, छतीस ठाकुर, बाहों साह आदि चुने गए। वहीं मेला में मेला कमेटी के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेंगा में मेला कमेटी के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पकरैल में मां दुर्गा मंदिर की स्थापना कब हुई थी?−
पकरैल में मां दुर्गा की स्थापना 2013 में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: पकरैल में मां दुर्गा श्रद्धालुओं की हर मनोकामना करती पूरी