बकाया भुगतान को लेकर संचालक की हुई बैठक
परबत्ता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नल-जल योजना से जुड़े ऑपरेटरों ने बकाया मजदूरी और नियमित मेंटेनेंस की मांग की। जिलाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है और योजना संचालन में परेशानी बढ़ रही है।

परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में संचालित नल-जल योजना से जुड़े ऑपरेटरों की बकाये मजदूरी भुगतान क़ो लेकर बुधवार क़ो एक बैठक आयोजित की गई। इधर जिलाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बैठक के दौरान ऑपरेटरों ने न्यूनतम मजदूरी लागू करने, नियमित मेंटेनेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महीनों और वर्षों से लंबित भुगतान को जल्द जारी कराने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। बैठक में मौजूद ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि नल-जल योजना के संचालन की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें समय पर पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। कई ऑपरेटरों का कहना था कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
वहीं, मेंटेनेंस कार्य के लिए भी पर्याप्त संसाधन और सहयोग नहीं मिलने से योजना संचालन में परेशानी बढ़ रही है। जिला अध्यक्ष जयशंकर कुमार ने कहा कि नल-जल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन योजना से जुड़े ऑपरेटरों की उपेक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो ऑपरेटर आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगों को प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के समक्ष रखा जाएगा। यह आंदोलन प्रखंड, जिला व सदन तक किये जाने की बाते कही क प्रतिनिधिमंडल बनाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी और मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ऑपरेटर तरुण कुमार, रघुवीर यादव, नवल किशोर सिंह, प्रिंस कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


