ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाअधिकारी व कर्मी कर रहे किसानों का शोषण : संघ

अधिकारी व कर्मी कर रहे किसानों का शोषण : संघ

अंचल सह प्रखंड में कार्यरत अधिकारी व कर्मी किसानों का शोषण कर रहे हैं। यह बातें गुरुवार को नवोदित किसान संघ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के...

अधिकारी व कर्मी कर रहे किसानों का शोषण :  संघ
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 27 May 2022 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

परबत्ता। एक प्रतिनिधि

अंचल सह प्रखंड में कार्यरत अधिकारी व कर्मी किसानों का शोषण कर रहे हैं। यह बातें गुरुवार को नवोदित किसान संघ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संघ के अध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि गत 19 मई को तेज आंधी में केला, आम, पपीता आदि फसले बर्बाद हो गई, लेकिन किसी अधिकारी द्वारा अब तक फसल क्षति का आकलन तक नहीं कराया गया। इधर संघ के सचिव मदन मोहन सिंह आदि ने कहा कि एक ओर प्राकृतिक प्रकोप से परेशान है। वही दूसरी ओर स्थानीय अधिकारी व राजस्वकर्मी द्वारा बहाल बिचौलिया द्वारा परिमार्जन के नाम पर किसानों का दोहन कर रहे हैं। जिप सदस्य जयप्रकाश यादव ने कहा कि जब राजस्व कर्मी की उपस्थिति में कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा पंजी टू को कम्प्यूटराइज किया गया तो 90 प्रतिशत इंट्री में घोर अनियमितता क्यों है? इस मौके पर जीतेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र मिश्र, अनिल चौधरी, सचिदानंद यादव आदि सदस्य उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें