परबत्ता विधायक के क्षेत्र भ्रमण में लोगों ने किया भव्य स्वागत

परबत्ता विधायक के क्षेत्र भ्रमण में लोगों ने किया भव्य स्वागत

संक्षेप:

बाबूलाल शौर्य, नवनिर्वाचित विधायक, ने बुधवार को गोगरी प्रखंड में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों का आश्वासन दिया। विधायक ने स्कूल की समस्याओं का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में जलजमाव और सड़कों की मरम्मत की योजना बनाई। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Dec 10, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

गोगरी । एक संवाददाता परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने बुधवार को गोगरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुखातिब हुए। उन्होंने महेशखूंट के मदारपुर, गोगरी शोभन राय टोला, गोगरी बाजार, लक्ष्मी नगर हाट, उसरी, जमालपुर, मुश्कीपुर के अलावा दर्जनों गांव का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित विधायक का फूल माला पहना कर स्वागत किया। वहीं उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी गंभीरता से लेकर निष्पादन कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने तारा मध्य विद्यालय पहुंच कर विद्यायल की समस्याओं से अवगत हुए। नगर परिषद क्षेत्र में फैले कूड़े कचरे को देख कर एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से कहा कि परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में विकास कार्य कराया जायगा। शहरी क्षेत्र से जल जमाव की समस्या दूर करने के लिए योजना बनाई जाएगी। हर गांव की जर्जर सड़कें की मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि क्षेत्र के विकास कार्य मे आपके कंधे से कंधे मिलाकर किए जाएंगे। नवनिर्वाचित विधायक के पहली बार क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोगरी के युवा वर्गों ने जमकर आतिशबाजी भी की। इस मौके पर जदयू के मायाराम मंडल, अनिल पोद्दार, डॉ रवि कुमार, गोपाल साह, कुंदन कुमार के अलावे एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।