Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsNew Degree College in Khagaria to Enhance Girls Higher Education
नए डिग्री कॉलेज खोलने से बालिकाओं की उच्च शिक्षा होगी आसान: पूर्व विधायक

नए डिग्री कॉलेज खोलने से बालिकाओं की उच्च शिक्षा होगी आसान: पूर्व विधायक

संक्षेप:

नए डिग्री कॉलेज खोलने से बालिकाओं की उच्च शिक्षा होगी आसान: पूर्व विधायकनए डिग्री कॉलेज खोलने से बालिकाओं की उच्च शिक्षा होगी आसान: पूर्व विधायक

Feb 10, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया। एक प्रतिनिधि नए डिग्री कॉलेज खोलने से बालिकाओं की उच्च शिक्षा आसान होगी। इसके लिए वे लगातार पहल कर रहे थे। यह बातें सोमवार को पूर्व सदर विधायक छत्रपति यादव ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के स्तर से नए डिग्री कॉलेजों के भवन निर्माण को लेकर प्रखंडों में भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत में डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में भूमि चयन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सदन से सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक फ़ैसला आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिग्री कॉलेज होने से जिन बच्चे व बच्चियों को मानसी से खगड़िया जिला मुख्यालय आना पड़ता था अब वे मानसी प्रखंड में ही अपना कॉलेज में दाखिल करवाया सकेंगे। जनहित में सरकार का एक अच्छा निर्णय आया है।