Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsNeglected Vehicles Worth Millions Rusting Under Open Sky in Parbatta
परबत्ता : खुले आकाश के नीचे जंग खा रहा लाखों का वाहन

परबत्ता : खुले आकाश के नीचे जंग खा रहा लाखों का वाहन

संक्षेप: परबत्ता में वर्षों से लाखों मूल्य के जब्त वाहनों को खुले आकाश के नीचे रखा गया है, जिससे वे जंग खा रहे हैं। शराब तस्करी और चोरी के मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी समय पर नहीं हो पा रही है। पुलिस की...

Wed, 20 Aug 2025 02:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना परिसर में वर्षों से खुले आकाश के नीचे लाखों मूल्य का वाहन जंग खा रहा है। विभिन्न घटनाओं में बाइक व चारपहिया वाहन बरामद किया गया है, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण लाखों मूल्य का जब्त वाहन विभाग की कानूनी प्रक्रिया की पेच में बर्बाद हो रहा है। जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड में नगर पंचायत सहित 22 पंचायतो में तीन थाना परबत्ता, भरतखंड व मड़ैया संचालित है। इन तीन थानो में बाइक, चार व छह चक्का वाहन सहित सैकड़ों वाहनों में लाखों की संपत्ति खुले आकाश के नीचे बर्बाद हो रही है। जानकारों की मानें तो शराब तस्करी, वाहन चोरी, चोरी का वाहन वरामद आदि विभिन्न कांडों में उक्त वाहनों को जब्त किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है परेशानी: प्रखंड के विभिन्न थाना के पुलिस द्वारा दशकों से विभिन्न घटनाओं में तीनो थाना में सैकड़ों वाहनंो को जब्त किया गया है। सभी वाहनो को खुले आकाश के निचे रखा गया है। खुले आकाश के निचे रहने के कारण लाखों मूल्य का वाहन जारा गर्मी व बारिश के मौसम में दिन प्रतिदिन ख़राब हो रहा है। जानकरों की मानें तो समय पर जब्त वाहनो की नीलामी भी नहीं हो पाती है। प्रक्रिया इतनी लंबी है की इसी उलझन में फंसकर रह जाता है। क्या है प्रावधान: पुलिस द्वारा विभिन्न कांडों में वाहनो को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों में सिर्फ लावारिस की नीलामी की जाती है। शेष वाहनों को न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रक्रिया करने का प्रावधान है। खुले में वाहनों के रखने के सवाल पर जानकार बताते हैं कि साधन के अभाव में वाहनों को खुले आकाश के नीचे रखने की मज़बूरी है। बोले थानाध्यक्ष: लावारिस वाहनों की नीलामी की जाती है। शेष वाहन न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रक्रिया की जाती है। अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष, परबत्ता।