ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाग्रामसभा की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं

ग्रामसभा की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं

सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्राम सभा की उपेक्षा व प्रशासन की स्वेच्छाचारिता क ा विरोध किया जाएगा। इसके लिए आगामी 30 जनवरी को आम जनता द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। यह...

ग्रामसभा की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याWed, 16 Jan 2019 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्राम सभा की उपेक्षा व प्रशासन की स्वेच्छाचारिता क ा विरोध किया जाएगा। इसके लिए आगामी 30 जनवरी को आम जनता द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। यह बातें सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत में आयोजित आम सभा में मुखिया मक्खन साह ने कही।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में अधिकारी व कर्मचारी दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। इससे आम लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं मुखिया संघ के महासचिव कृष्णानंद यादव ने कहा कि ग्राम सभा को कमजोर करने व जनता को हक से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामसभा के निर्णय को लागू नहीं करने समेत अन्य मांगों को लेकर आम जनता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी। मुखिया महासंघ के संयोजक राजेश कुमार ने कहा कि सरकार व प्रशासन पर प्रतिनिधियों के आपस में लड़कार मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। कहा कि हमें ग्राम स्वराज के योजनाओं के स्मुचित क्रियान्वयन के लिए आंदोलन तेज करने की जरुरत है। इस दौरान वार्ड सदस्य राम इकबाल यादव, किरण देवी, भूतनी देवी, हरिचरण तांती, नेपाली दास, उपमुखिया बेबी देवी, क्रांति देवी, कल्पना देवी, स्थानीय रामजीवन यादव, मोहित यादव, चुनचुन यादव आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें