
क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में नयागांव जीता
क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में नयागांव जीताक्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में नयागांव जीताक्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में नयागांव जीताक्रिकेट मैच के
खगड़िया । नगर संवाददाता परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय में बिंदु रामानंद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नयागांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कटिहार को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन नयागांव की टीम ने अनुशासित खेल और बेहतरीन रणनीति के बल पर जीत दर्ज की। मैच समाप्त होते ही मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। इस दौरान दर्शकों ने मैच में भाग ले रहे खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर हौसला अफजाई भी किया। वहीं फाइनल मुकाबले में विजयी टीम को पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने फाइनल मुकाबले के विजयी अीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार नकद पुरस्कार व उपविजेता कटिहार की टीम को 25 हजार रूपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायि डॉ. संजीव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। खेल से अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने परबत्ता नयागांव के विकास कार्यों पर चिंता जताते हुए कहा कि नयागांव में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है लेकिन इसके निर्माण कार्य को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि 29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक, जो पूरे परबत्ता क्षेत्र की जीवनरेखा था, उसे भी यहां से हटा दिया गया। यह जनता के स्वास्थ्य के साथ अन्याय है। जनता को सजग और तैयार रहना चाहिए, क्योंकि समय बदलते देर नहीं लगती। उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट पूर्व विधायक परबत्ता डॉ. संजीव कुमार एवं विधानपार्षद श्री राजीव कुमार द्वारा अपने स्वर्गीय माताजी बिंदु सिंह एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामानंद प्रसाद सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानपार्षद राजीव कुमार, आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता आदि भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




