जिले में राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता को लेकर किया जागरूक
जिले में राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता को लेकर किया जागरूकजिले में राष्ट्रीय महिला दिवस स्वच्छता को लेकर कियाजिले में राष्ट्रीय महिला दिवस स्वच्छता

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िया के तत्वधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के चौथम परियोजना के नीरपुर पंचायत के महादलित टोला मे सखी वार्ता का बुधवार को आयोजन किया गया। जिसमें महवारी स्वछता के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई। स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है। हर बालिका को सशक्त व शिक्षित कर उनका उत्थान करें। इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करना है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ, बेटी नहीं है किसी से कम ,मिटा दो अपने सारे भ्रम ,बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार आदि नारे लगाए गए। साथ ही सरकार द्वारा चलायी गई सभी योजनाओं के बारे मे बताया गया और बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी जिला परियोजना प्रबंधक, मनोसामाजिक परामर्शी, महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित 58 किशोरी उपस्थित थीं। फोटो: कैप्शन: जिले के चौथम प्रखंड के नीरपुर पंचायत में आयोजित सखी वार्ता में भाग लेते प्रतिभागी व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


