राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी की गई पूरी

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी की गई पूरीराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी की गई पूरीराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी की गई पूरी

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी की गई पूरी

खगड़िया । विधि संवाददाता बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आलोक में नौ मई को व्यवहार न्यायालय खगड़िया एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देशन में प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने कुल 21 बैंचों का गठन कराए हैं। इसमें बेंच संख्या 1 से 19 तक खगड़िया में तथा बेंच संख्यां 20 और 21अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी के प्रांगण के लिए सुनिश्चित कर तैयारियां पूरी कर दी गई है। बैंच 20 में यहां गोगरी अनुमंडल के दूर संचार से संबंधित एवं अन्य मामले (सभी बैंकों के मामले छोड़कर) तथा बैंच 21 में अनुमण्डल अंतर्गत ग्रामीण बैंक एवं अन्य सभी समनीय वादों के निष्पादन किए जाएंगे।

सुलहनीय एवं लंबित मामले तथा वाद पूर्व वादों के निष्पादन के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पक्षकारों को यह भी स्मरण रहे कि बैंच नम्बर 3,4,5, 12और 13 नंबर के बैंच कोशी कॉलेज खगड़िया के प्रांगण में आयोजित किए गए हैं। जहां ट्रैफिक चालान एवं जिला परिवहन विभाग खगड़िया से संबंधित मामले तथा यातायात थाना से संबंधित जिला परिवहन विभाग के मामले का निष्पादन किए जायेंगें। ये भी जानें कि बेंच नं०9,ए.डी.आर. भवन खगड़िया में रखा गया है जहां भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, केनेरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, भूमि विकास बैंक एवं अन्य बैंक तथा ननबैंकिंग फाइनेंस कंपनी से संबंधित मामले का निष्पादन कराए जाएंगे। बैंच नंबर10 का आयोजन रेलवे कोर्ट खगड़िया (मालगोदाम के समीप) किया गया है जहां रेलवे कोर्ट से संबंधित मामले का निष्पादन रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी खगड़िया द्वारा किया जाएगा। पक्षकारों के कठिनाई को दूर करने सहायता के लिए हेल्प डेस्क एवं उद्घोषणा की भी व्यवस्था की गई है। मुकदमों के दोनों पक्षकार एवं पीड़ित पक्ष अपने पहचान पत्र के साथ मिलकर आएं और नि:शुल्क निष्पादन करा सकते हैं। इसके अलावा भी किसी तरह की दिक्कत के लिए विधिक सेवा सदन में उपस्थित कर्मी व सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKhagaria Newsराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी की गई पूरी