Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsMysterious Disappearance of Elderly Man at Usaraha BP Mandal Bridge Raises Suicide Concerns
कोसी नदी में कूदने से एक अधेड़ हुआ लापता, खोज जारी

कोसी नदी में कूदने से एक अधेड़ हुआ लापता, खोज जारी

संक्षेप:

ोज तीन की लीड:सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या से नहीं मिली है मुक्तिसदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या से नहीं मिली है मुक्तिसदर अस्पताल पर

Dec 19, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

बेलदौर । एक संवाददाता थानान्तर्गत उसराहा बीपी मंडल पुल पर से एक अधेड़ के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि संभवत: वे पुल पर से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। परिजनों की आशंका पर गुरुवार को अंचल प्रशासन के द्वारा लापता अधेड़ की तलाश एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से नदी में की गई, लेकिन देर शाम तक अधेड़ का शव नहीं मिल पाया है। घटना बुधवार की अपराह्न चार बजे के करीब की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी स्वर्गीय जहिंन्द्र सिंह के लगभग 55 वर्षीय पुत्र परमानंद सिंह अपने पुत्र के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए बाइक से सोनवर्षा घाट स्थित एक नर्सिंग होम जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में घटनास्थल पर उसने अपने पुत्र को जोर से प्यास लगने की बात बताई एवं उसे पानी लाने के लिए मजबूर कर दिया। पुत्र ने अपने बीमार पिता को पुल पर बाइक से उतार कर पानी लाने के लिए चला गया, जब पुत्र पानी लेकर लौटा तो अपने पिता को वहां से गायब पाया। पिता के द्वारा पुत्र को एक चादर एवं 10 हजार रुपये बाइक से उतरने के क्रम में सौंप दिया गया था, जिससे पुत्र को नदी में कूद कर आत्महत्या कर लेने की आशंका बलवती हो गई। इसके अलावा इस आशंका को तब बल मिला जब जहां पर उसने अपने पिता को उतारा था, वहां पर मूत्र के कुछ निशान मिले। गायब अधेड़ को मुत्राशय से संबंधित बीमारी थी एवं डाक्टर ने उसे मुत्र के लिए पाइप एवं बोतल लगा रखा था। गुरुवार के सबेरे तक काफी खोजबीन करने पर जब लापता अधेड़ का कोई अता पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से अंचलालिधिकारी को दी। सूचना पर सीओ एसडीआरएफ की टीम को खबर कर लापता अधेड़ की तलाश कोसी नदी में करवा रहे है। अधेड़ के लापता हो जाने की खबर पर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है, जिसे आस पास के लोगों के द्वारा सांत्वना देकर चुप करने की कोशिश की जा रही है। लापता अधेड़ अपने पीछे पांच पुत्र एवं पत्नी है। इधर सीओ अमित कुमार ने बताया कि लापता की खोजबीन की जा रही है।