Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsMurder of Youth in Khagaria Party Invitation Leads to Tragedy
पार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

पार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

संक्षेप:

पार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्यापार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्यापार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर

Dec 21, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला बहियार में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने पार्टी के बहाने घर से बुलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मथार गांव के क्षत्री यादव का पुत्र बुल्लक यादव के रूप में की गई है। इधर मृतक की पत्नी सोनी कुमारी ने शनिवार को बताया कि उसके पति को रात में फोनकर पार्टी में बुलाया गया था। रात में जब वह निकला तो देर रात तक घर नहीं लौटने पर किसी अनहोली की आशंका होने लगी। उससे फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। शनिवार को उसकी खोजबीन शुरू की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद दोपहर बाद कारु मंडल गांव के समीप गेहूं के खेत में शव मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि परिजनों द्वारा पुरानी रंजिश के कारण हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह जेल से निकला था। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायाजा : युवक के शव मिलने की सूचना पर सदर एसडीपीओ वन मुकुल कुमार रंजन पुलिस बलों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने विन्नि बिन्दुओं पर जांच की। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल पर विभिन्न बिन्दुओं पर जांच करते हुए साक्ष्य संकलित किया। बोले एसडीपीओ: परिजनों द्वारा फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है। शव से कुछ दूरी पर खून से सना एक लाठी भी बरामद किया गया है। लाठी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलूओं पर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। मुकुल कुमार रंजन, एसडीपीओ, खगड़िया। फोटो: 16 कैप्शन: शनिवार की शाम सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।