वर्षा से गर्मी से राहत, तो किसानों पर आई आफत
बेलदौर में पिछले सोमवार से हो रही बारिश ने किसानों को गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन मक्का उत्पादक किसानों के लिए यह आफत बनी हुई है। खेतों में दलदली स्थिति के कारण फसल को खलिहान तक लाना मुश्किल हो रहा है। बारिश और आंधी से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बेलदौर । एक संवाददाता गत सोमवार से रूक रूक कर हो रहे वर्षा से लोगों को भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन मक्का उत्पादक किसान पर यह आफत बनी हुई है। वर्षा से किसान ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हैं। खेत से खलिहान तक लगभग एक जैसी परेशानी बनी हुई है। खलिहान में जहां मक्का के फसल को सुखाने में किसानों को एड़ी चोटी का पसीना एक करना पड़ रहा है वहीं खेत से खलिहान तक फसल को लाने के लिए दिन रात एक करने पड़ रहे हैं। वर्षा होते रहने से खेत दलदली हो गई है, जहां से मकई का भूट्ठा लोडेड ट्रैक्टर को लेकर खलिहान तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है।
रास्ते में किसानों को कई पर लोड अनलोड के समस्या से गुजरना पड़ता है। इसी तरह किसानों को तैयार मकई के फसल को दिन में कई बार फ़ैला कर इकट्ठा कर वर्षा के पानी से बचाने में श्रम को जाया करना पड़ रहा है। किसानों के मुताबिक वर्षा एवं आंधी तूफ़ान से सबसे ज्यादा तबाही एवं परेशानी अगर किसी को हो रही है तो उसमें मक्का उत्पादक किसानों का नाम पहले आएगा। मक्का उत्पादक किसान के लिए सार्वजनिक खलिहान की व्यवस्था नहीं किए जाने से उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। खलिहान के रूप में एक मात्र विकल्प किसानों के लिए सड़क ही बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


